केजरीवाल सरकार के विकास मॉडल को लेकर जन संवाद करेगी आप

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह की मौजूदगी में बड़ी संख्या में लोगों ने ली आम आदमी पार्टी की सदस्यता

अयोध्या। आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह ने कहा कि दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार के विकास मॉडल को लेकर पूरे उत्तर प्रदेश में आम आदमी पार्टी कार्यकर्ता जन संवाद कार्यक्रम करेगे उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार के शिक्षा चिकित्सा बिजली पानी महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सरकारी बसों में मार्शल की तैनाती सरकारी बसों में महिलाओं को फ्री यात्रा की सुविधा देने जैसे ऐतिहासिक कार्यों को जन जन तक पहुंचाने के लिए 23 मार्च से 23 जून तक पूरे उत्तर प्रदेश में 1 लाख 20 हजार जनसंवाद का कार्यक्रम प्रदेश के सभी 1लाख 7 हजार से अधिक गांव व सभी नगर निगम नगर पालिका तथा नगर पंचायत के वाडो में जनसंवाद किया जाएगा।
आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह सिविल लाइन स्थित एक होटल सभागार में पत्रकारों को संबोधित करते या जानकारी दी उन्होंने कहा कि इसके लिए पूरे प्रदेश में 12 सौ टीम बनाई जाएंगी एक टीम में 5 सदस्य शामिल होंगे जो प्रतिदिन एक जनसंवाद का कार्यक्रम करेंगे। उन्होंने कहा कि 22 मार्च तक पूरे उत्तर प्रदेश में 25 लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य है जिसको लेकर पार्टी ने सदस्यता अभियान की शुरुआत की है आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता सभी कस्बों बाजारों और गांव में पार्टी का सदस्य बनाने के लिए आ सदस्यता कैंप लगाएंगे साथ ही साथ मिस्ड कॉल नंबर के जरिए लोग पार्टी की सदस्यता ले सकेंगे।
श्री सिंह ने कहा कि आम आदमी पार्टी पूरी तरह से जनता के मुद्दों पर केंद्रित होगी उनका विकास व मूलभूत सुविधाओं पर होगी। हमारी राजनीति न किसी धर्म, जाति या मजहब पर होगी बल्कि केवल विकास पर होगी।
इस दौरान आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह की मौजूदगी में बड़ी संख्या में लोगों ने पार्टी की सदस्यता ली सहनवा के पूर्व प्रधान जुल्फिकार आलम उर्फ सूरत प्रधान, पूर्व बैंक कर्मचारी सामाजिक कार्यकर्ता विशाल यादव, रुदौली से लोक दल के नेता मोहम्मद अफजल, सामाजिक कार्यकर्ता विनोद मौर्य, छात्र नेता मोहम्मद , सिद्दीकी, समाजवादी छात्र सभा के जिला उपाध्यक्ष रजनीश पाल, सहित सैकड़ों लोगों को प्रदेश अध्यक्ष ने पार्टी में शामिल कराया। इस मौके पर आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष गंगा बक्स सिंह जिला सचिव अनिल कुमार प्रजापति संगठन संयोजक यूके द्विवेदी महिला विंग की जिलाध्यक्ष गायत्री मिश्रा जिला कोषाध्यक्ष मोहम्मद स्टाइल डॉक्टर शौकत अली साही मोहम्मद शारजाह सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya