बढ़ती महंगाई व भ्रष्टाचार के खिलाफ ‘आप’ ने किया प्रदर्शन

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-ढ़ोल-नगाड़ों के साथ निकाली पदयात्रा

अयोध्या। बढ़ती महंगाई व भ्रष्टाचार के खिलाफ आम आदमी पार्टी ने अनोखा प्रदर्शन किया है।शहर के गांधी पार्क में जिला अध्यक्ष अनिल कुमार प्रजापति के नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या में कार्यकताओ ने ढोल-नगाड़ों के साथ पदयात्रा के जरिए प्रदर्शन किया है।तो वही केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। ये पदयात्रा गांधी पार्क से कलेक्ट्रेट तक निकली गई। जिसमें महिला कार्यकर्ता भी शामिल हुई। इस दौरान जिला अध्यक्ष अनिल कुमार प्रजापति ने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि महंगाई और भ्रष्टाचार के खिलाफ यह प्रदर्शन है।केंद्र की मोदी सरकार ने अपने मित्रों का 10 लाख करोड़ का कर्ज माफ कर दिया है। जिस तरह से भ्रष्टाचार इस सरकार में बना हुआ है। महंगाई बेतहाशा बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि 2014 में जब भाजपा सरकार आई थी तो उन्होंने एक नारा दिया था कि “बहुत हुई महंगाई की मार अबकी बार मोदी सरकार“ वही कहा कि मैं मोदी सरकार से यह पूछना चाहता हूं कि आज जो महंगाई इतनी चरम सीमा पर है। जिसको लेकर आज हम लोग गांधी पार्क से कलेक्ट्रेट तक पदयात्रा निकाले हैं। आम आदमी पार्टी एक कट्टर इमानदार पार्टी है। दिल्ली के विकास मॉडल को लेकर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने जो दिल्ली में सुविधा दी है।इस तरीके की सुविधा पूरे भारत में होनी चाहिए।पदयात्रा में शामिल हुए कि अब एक ही मॉडल बचा है दिल्ली।दिल्ली का मॉडल जब हर जगह होगा तो आम जनता को संतोष होगा। तभी आम लोग अपनी जिंदगी सही ढंग से जी पाएंगे। गुजरात में चुनाव को लेकर सही में सबसे अनिल कुमार प्रजापति ने कहा कि गुजरात में बूथ स्तर तक पंजाब चुनाव में करारी हार के बाद से सेम डेमू वैसे ही मिलेगा जैसे पंजाब के चुनाव में मिला है।बता दे कि दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के विचार धाराओं को लेकर आज 72 जिलों में महंगाई व भ्रष्टाचार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे।घ् प्रदर्शन में उपस्थित रुधौली विधानसभा प्रभारी मनोज मिश्रा, बीकापुर विधानसभा प्रभारी सुनील श्रीवास्तव, मिल्कीपुर विधानसभा प्रभारी हर्षवर्धन कोरी, जिला सह प्रभारी जुल्फेंकार आलम, जिला महासचिव सुनील मौर्या, राजीव पाठक, गायत्री मिश्रा, यूके द्विवेदी, नदीम रजा, इसराइल, शारजहां मास्टर, नीलेश चतुर्वेदी, हैदर अली, नन्हे, विकास वर्मा, गुड़िया राईन,पहलाद शर्मा, फरीद अहमद, नवीन यादव, कुलभूषण साहू, राधिका प्रसाद, क्वेश्चन लाल श्रीवास्तव, सादिक भाई आदि सैकड़ों साथी उपस्थित थे।

इसे भी पढ़े  हजारों मृतक शिक्षामित्र की आत्म शांति के लिए शिक्षामित्र संघ ने की श्रद्धांजलि सभा

 

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya