आम आदमी पार्टी ने शुरू किया सदस्यता अभियान

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-कार्यकर्ताओं के ट्रेनिंग शिविर का भी होगा आयोजन


अयोध्या। आम आदमी पार्टी ने 4 नवंबर से उत्तर प्रदेश की 403 विधानसभाओं में 50 लाख सदस्य बनाने का अभियान शुरू किया है। इस अभियान का शुभारंभ राज्यसभा सांसद व प्रदेश प्रभारी संजय सिंह ने लखनऊ से किया जो प्रदेश के प्रत्येक जनपद में चलाया गया।यह जानकारी प्रदेश प्रवक्ता व अयोध्या में मौजूद जनपद के प्रभारी संजीव निगम ने दी।

उन्होंने कहा हम इस अभियान के जरिये सभी वर्गों को जोड़ने और भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने का एक महत्वपूर्ण कार्य करने जा रहे है। यूपी में 50 लाख सदस्य बनाए जाएंगे। यूपी को 8 प्रांतों में बांटा गया है। यहां कार्यकर्ताओं के ट्रेनिंग शिविर का भी आयोजन होगा।

अयोध्या जिलाध्यक्ष अनिल प्रजापति ने बताया कि आम आदमी पार्टी का यह कदम उत्तर प्रदेश में राजनीतिक बदलाव लाने और लोगों की समस्याओं को समझने का एक प्रयास है। उन्होंने बताया कि सदस्यता अभियान की समीक्षा प्रदेश प्रभारी संजय सिंह द्वारा की जाएगी। सदस्यता अभियान रामनगर पुलिस चौकी के सामने कैंप लगाकर चलाया गया। इस अभियान में भाग लेने वालों में व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव मोहम्मद इजराइल घोसी, जिला महासचिव सुनील मौर्य,जिला उपाध्यक्ष शारजाह मास्टर,पूर्व महापौर प्रत्याशी एवं महानगर अध्यक्ष कुलभूषण साहू,गुडिया राईन,विद्यावती वर्मा,सत्यप्रकाश मौर्या ,नीलेश चतुर्वेदी,दिलीप वर्मा, डॉ इरशाद हुसैन,अब्दुल अहद,स्वर्णिल वर्मा आदि मौजूद रहे।

You may also like

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya