धारदार हथियार से युवक की हत्या

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

– घर के बाहर छप्पर में मिला क्षत विक्षत शव

अयोध्या। कोतवाली बीकापुर क्षेत्र में धारदार हथियार से एक युवक की हत्या कर दी गई। हत्या का आरोप परिजनों ने उसके चाचा पर लगाया है। रात में मृतक के पिता जेनरेटर में पानी डालने उठे तो उन्होंने अपने पुत्र की चारपाई के नीचे खून बहता देखा। चारपाई पर उन्होंने देखा की उनके पुत्र का क्षत विक्षत शव पड़ा हुआ है।

मृतक दिनेश कुमार वर्मा इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरा करने के बाद बीएसएफ की तैयारी कर रहा था। 2/3 जून की रात वह अपने घर के बाहर छप्पर में सोया हुआ था। मृतक के परिजनों ने जमीनी विवाद में मृतक के चाचा तथा एक अन्य पड़ोसी पर हत्या का आरोप लगाया है।

परिजनोंका कहना है कि दो अन्य लोगों के साथ मिलकर दिनेश की हत्या की है। एसपी ग्रामीण बलवंत चौधरी ने बताया कि मृतक के बड़े भाई विनोद वर्मा ने तहरीर दी है। दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछंतांछ की जा रही है। अन्य की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।

इसे भी पढ़े  सनातन की मजबूत नींव पर आकार ले रहा विकसित भारत : योगी आदित्यनाथ
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya