अवध विवि में हैंडीक्राफ्ट ऑफ अयोध्या पर कार्यशाला शुरू

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-विद्यार्थी हैंडीक्राफ्ट की विभिन्न विधाओं से परिचित हुए

अयोध्या। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. प्रतिभा गोयल के निर्देश पर पीएम-उषा योजनान्तर्गत सोमावार को प्रौढ़ एवं सतत शिक्षा विभाग द्वारा संचालित फैशन डिजाइनिंग पाठ्यक्रम में ‘हैंडीक्राफ्ट ऑफ अयोध्या’ विषय पर पांच दिवसीय कार्यशाला का शुभारम्भ किया गया।

कार्यशाला का उद्घाटन विश्वविद्यालय के कला एवं मानविकी संकायाध्यक्ष प्रो. आशुतोष सिंन्हा, मुख्य अतिथि राजा मोहन पीजी कालेज की डॉ. नेहा त्रिपाठी, प्रो. फर्रूख जमाल, प्रो. अनूप कुमार, विभागाध्यक्ष डॉ. सुरेंद्र मिश्र द्वारा मॉ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित करके किया। इस पांच दिवसीय कार्यशाला के प्रथम दिन प्रतिभागियों को मैक्रेम आर्ट, लिप्पन आर्ट, कैण्डिल मेकिंग, रेसिन आर्ट, मधुबनी पेंटिंग, टेक्सचर आर्ट जैसी विधाओं से छात्र-छात्राओं को प्रशिक्षित किया गया।

विभागाध्यक्ष डॉ. सुरेंद्र मिश्र ने बताया कि कुलपति के निर्देश पर प्रधानमंत्री उच्चतर शिक्षा अभियान के तहत विद्यार्थियों में हैंडीक्राफ्ट से प्रशिक्षित किया जायेगा। हैंडीक्राफ्ट वर्तमान में रोजगार के सृजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

इस समय हैंडीक्राफ्ट का विकासशील देशों के विकास में महत्वपूर्ण योगदान है। कार्यशाला का संचालन डॉ. विनीता मोटवानी द्वारा किया गया। इस अवसर पर शालिनी पाण्डेय, रत्नेश कुमार, अमित मिश्रा, डॉ. प्रतिभा त्रिपाठी, डॉ. सरिता पाठक विभागीय शिक्षक एवं प्रतिभागी मौजूद रहे।

इसे भी पढ़े  अबूधाबी के100 ब्रह्मचारियों ने श्रीराम लला का किया दर्शन
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya