अनियंत्रित स्कूटी से गिरी महिला,ट्राली ने रौंदा, मौत

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

अयोध्या। रौनाही थाने के सत्तीचौरा चौकी क्षेत्र स्थित बड़ागांव रेलवे क्रासिंग पार करते समय शुक्रवार को एक महिला स्कूटी से गिर पड़ी और भूसा लदी ट्राली ने उसको कुचल दिया। जिससे महिला की मौत हो गई। घटना के समय वह बेटे की शादी के लिए अपने पति के साथ कपड़े की खरीदारी करने बड़ागांव बाज़ार के कैथानी जा रही था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया है। खबर पर दोनों परिवारों की खुशी मातम में बदल गई है।

दोपहर करीब एक बजे रूदौली कोतवाली क्षेत्र के कोडरा गांव निवासी दुर्गा प्रसाद के बेटे की पांच मई को शादी है। शादी के लिए कपड़ा खरीदने के लिए वह अपनी पत्नी किस्मता व अन्य के साथ बड़ागांव बाज़ार जा रहे थे। बड़ागांव स्थित रेलवे क्रासिंग को पार करते समय क्रासिंग पर उछाल होने के कारण उनकी स्कूटी अनियंत्रित होकर पलट गई। स्कूटी पर पीछे बैठी महिला किस्मता (50) नीचे गिरी और उसका सिर बगल से गुजर रही भूसा लदी ट्राली के नीचे आ गया।

सिर से ट्राली का पहिया गुजरने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। चौकी प्रभारी राकेश राय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया गया है। पुलिस ने दुर्घटना करने वाली ट्रैक्टर-ट्राली को कब्जे में लिया है,उसका चालक मौके से फरार हो गया।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya