स्व. राम कलप शुक्ल की 25वीं पुण्यतिथि पर हुआ सम्मान समारोह

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-गायत्री पब्लिक स्कूल में विज्ञान प्रदर्शनी व बाल मेले का किया गया आयोजन


अयोध्या। स्वर्गीय राम कलप शुक्ल की 25वीं पुण्यतिथि के अवसर पर गायत्री पब्लिक स्कूल रेवतीगंज में सम्मान समारोह, विज्ञान प्रदर्शनी एवं बाल मेले का आयोजन हुआ। क्षेत्र के सैकड़ो गणमान्य लोगों और अभिभावकों की उपस्थिति में मुख्य अतिथि शिक्षक बीरेंद्र दूबे ने पंडित महीप तिवारी के द्वारा मंत्रोच्चारण के बीच स्वर्गीय शुक्ल और मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित और माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की।

कार्यक्रम की शुरुआत में मुख्य अतिथि के साथ प्रबंधक उमा शंकर शुक्ल ने क्षेत्र के सैकड़ों गणमान्य अतिथियों को अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। इसके पश्चात विद्यार्थियों द्वारा लगाई गई विज्ञान प्रदर्शनी आकर्षण का केंद्र रही। हाइड्रोलिक ब्रिज, न्यूक्लियर पावर प्लांट, ह्यूमन ब्रेन, स्किन स्ट्रक्चर, हर्ट फंक्शन, न्यूरॉन स्ट्रक्चर, फायर डिटेक्टर, अर्थक्वेक अलार्म, मून फेज, दिल्ली बम ब्लास्ट, इंडियन आर्मी बेस, राम मंदिर, जेरॉक्स मशीन, चंद्रयान, अशोक वाटिका आदि सामाजिक , राजनैतिक, विज्ञान और अर्थ जगत की गतिविधियों को समेटे सैकड़ों मॉडल को देख उपस्थित लोगों ने बच्चों की प्रतिभा का लोहा मानने के साथ शिक्षकों के प्रति भी अपना आभार जताया। मुख्य अतिथि के साथ उपस्थित अभिभावकों और क्षेत्रवासियों ने कहा कि इतनी विज्ञान प्रदर्शनी में बच्चों का शानदार प्रदर्शन इस बात का प्रत्यक्ष प्रमाण है कि अगर बच्चों को सही मार्गदर्शन मिले तो कोई भी लक्ष्य हासिल करना आसान हो जाता है।

इसके अलावा बच्चों द्वारा लगाए गए स्वनिर्मित दर्जनों फूड स्टॉल का उपस्थित लोगों ने जमकर लुत्फ उठाया। उप प्रबंधक रमा शंकर शुक्ल ने कहा कि ऐसे आयोजनों से विद्यार्थी विद्यालयी प्रतिस्पर्धा के दौर से दूर जहाँ तनाव तथा अनुशासन के बंधन से स्वयं को मुक्त महसूस करते हैं वहीं दूसरों के साथ अपने अनुभव को साझा कर आनन्द के प्रत्येक पल का साथियो के संग लुफ्त भी उठाते हैं।

इसे भी पढ़े  शक्ति प्रदर्शन में तब्दील रहा भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत

पूरा कार्यक्रम प्रधानाचार्या शिखा दूबे और प्रशासनिक अधिकारी प्रभा शंकर शुक्ल के दिशा निर्देशन में संपन्न हुआ। इस अवसर पर गायत्री देवी, अशोक तिवारी, अभिषेक सिंह भोला, संजीव तिवारी, प्रेम यादव, राम सुख मौर्या, पवन तिवारी, राजू दूबे, विकास सिंह, ज्ञानी यादव, सिया राम विश्वकर्मा, सज्जन पाठक, मोनू तिवारी, उमा शंकर तिवारी, राम अवतार प्रजापति, दया शंकर तिवारी, सोनू यादव, हरि ओम तिवारी, अनिल पाण्डेय, गौतम सिंह आदि सैकड़ों अभिभावक और क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya