सपा कार्यालय पर रोजा इफ्तार पार्टी का हुआ आयोजन

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-पूर्व मंत्री तेज नारायण पाण्डेय के संयोजन में बड़ी संख्या में रोजेदार हुए शामिल

अयोध्या। रविवार को समाजवादी पार्टी कार्यालय लोहिया भवन पर पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडे पवन व सपा महानगर / अयोध्या विधानसभा के संयोजन में रोजा इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया, रोजा इफ्तार में बड़ी संख्या में रोजा खोलकर मुल्क में अमन चैन और देश की तरक्की के लिए दुआ मांगी, इफ्तार बाद नमाज टाटशाह मस्जिद के नायब इमाम हाफिज मो0 शादाब साहब ने पढायी, मौके पर पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडे पवन ने कहा रमजान मुबारक इबादत का महीना है इस महीने हमारे मुस्लिम समाज के लोग रोजा रखते हैं और देश में अमन चैन कायम रहे इसकी दुआ करते है ,रोजा इफ्तार आपसी भाइचारे का संदेश भी देता है इसमे सभी धर्मों के लोग साथ बैठकर रोजा इफ्तार करते है,

महानगर अध्यक्ष श्याम कृष्ण श्रीवास्तव ने कहा कि बड़ी संख्या में आज हमारे मुस्लिम भाइयों ने इफ्तार पार्टी में शिरकत की जिसके लिए मैं दिल से उनका शुक्रिया अदा करता हूं अयोध्या विधानसभा अध्यक्ष रक्षा राम यादव ने आए हुए सभी अतिथियों का स्वागत किया प्रवक्ता राकेश यादव ने बताया इस मौके पर अयोध्या सांसद अवधेश प्रसाद सांसद प्रतिनिधि नि0 महासचिव हामिद जाफर मीसम, विधानसभा अध्यक्ष रक्षा राम यादव पूर्व विधायक अब्बास अली जैदी उपाध्यक्ष श्रीचंद यादव, प्रवक्ता राकेश यादव,रियाज अहमद टेनी, राकेश पांडे , प्रवीण,पूर्व पार्षद फरीद कुरैशी,मोहम्मद राशिद, रिजवान हसनैन ,शादाब खान, मोहम्मद हलीम पप्पू, एडवोकेट शावेज जाफरी,बख्तियार खान जेपी यादव, मंसूर प्रधान, बब्बन प्रधान, एडवोकेट मंसूर इलाही,नूर बाबु, मो0 जैग़म , अली शाईद, अपर्णा जायसवाल, हाजी असद अहमद,, दान बहादुर सिंह,हर्षित पाठक,मोहम्मद जैगम, औरंगजेब खान, सैफी अब्बास, पंकज पांडे, वसी हैदर गुड्डू,आवेश खान, दादा सूर्यकांत पांडे, शाहबाज लकी, राशिद जमील,, संजीत सिंह, अजय यादव, विशाल पाल जगत नारायण यादव राम अजोर यादव, रितेश यादव, नौशाद मामा, , मिर्जा सादिक हुसैन, राम भवन यादव , डॉक्टर इकबाल, जय सिंह राना, ननकन यादव, डॉ घनश्याम यादव, मोहम्मद सुहैल, असरफ अफजाल, शिवांशु तिवारी, शारीब हुसैन ईशा कुरैशी शमशेर यादव, जितेंद्र यादव, इकबाल अंसारी, अवनीश प्रताप सिंह माजीद खान बाबा, गोविंद यादव एडवोकेट, इरशाद इदरीसी, अमृत राजपाल, असलम भाई,अनस खान, सलीम भाई, सनी मिर्जा,इश्तियाक खान सिराज, इमरान, सानू, असलम, आदि लोग मौजूद रहे।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya