अयोध्या में बन रहा आधुनिक यात्री निवास, आम लोगों का भी बनेगा ठिकाना

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

4100 वर्ग मीटर क्षेत्र में बन रहा है यात्री निवास, 48 कमरे और दो डोरमेट्री होंगी शामिल

अयोध्या। राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा के बाद से ही शहर का तेजी से विकास हो रहा है।श्रद्धालुओं और पर्यटकों की बढ़ती संख्या को देखते हुए योगी सरकार और अयोध्या विकास प्राधिकरण द्वारा लगातार नई सुविधाएं विकसित की जा रही हैं। इसी कड़ी में अब राम मंदिर के ठीक पीछे वशिष्ठ कुंड वार्ड में एक आधुनिक यात्री निवास का निर्माण कार्य जोरों पर चल रहा है।

अयोध्या विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष अनुराग जैन ने हाल ही में बताया कि इस यात्री निवास का निर्माण कार्य लगभग 45 प्रतिशत पूरा हो चुका है। लगभग 21 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से यह परियोजना तैयार की जा रही है। यह परियोजना मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दूरदर्शी विजन का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य अयोध्या को विश्व स्तरीय पर्यटन स्थल के रूप में स्थापित करना है। जुलाई तक इसे पूर्ण करने का लक्ष्य रखा गया है। यात्री निवास 4100 वर्ग मीटर क्षेत्र में फैला है, G + 1 मंजिल की बिल्डिंग होगी, जिसमें 48 कमरे, दो डोरमेट्री और रेस्टोरेंट एवं किचन, लिफ्ट की सुविधा होगी।

एसटीपी, कंट्रोल रूम के लिए बड़े हॉल शामिल होंगे। इसके अलावा इंटीरियर वर्क, सीसी रोड एवं कार पार्किंग, कलाकृति, विद्युत कार्य होगा। विशेष रूप से मेले, त्योहारों और बड़े आयोजनों के दौरान सुरक्षा एवं व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए एक विशेष मेला कंट्रोल रूम भी यहां बनाया जा रहा है। यह यात्री निवास मुख्य रूप से श्रद्धालुओं, पर्यटकों और प्रशासनिक आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है। राज्य स्मार्ट सिटी योजना के अंतर्गत इसे नजूल की भूमि पर तैयार कराया जा रहा है। इसका निर्माण कार्य 26 जून, 2025 से शुरू हुआ है और इसी वर्ष जुलाई तक पूर्ण होने की संभावना है।

इसे भी पढ़े  आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय : कमिश्नर ने लौटाई ग्रांट

श्रद्धालुओं के लिए भी अत्यंत सुविधाजनक होगा

इसमें श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए कमरे उपलब्ध होंगे। राम मंदिर के निकट होने के कारण यह स्थान श्रद्धालुओं के लिए अत्यंत सुविधाजनक साबित होगा। दर्शन के बाद आसानी से विश्राम और अन्य आवश्यकताओं को पूरा किया जा सकेगा।

मुख्यमंत्री के नेतृत्व में अयोध्या को विकसित करने का चल रहा अभियान

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में अयोध्या को नव्य अयोध्या के रूप में विकसित करने का अभियान चल रहा है। राम मंदिर के साथ-साथ यहां सड़कें, रेलवे स्टेशन, हवाई अड्डा, बस टर्मिनल और अन्य बुनियादी ढांचे का विस्तार हो रहा है। पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए पेइंग गेस्ट हाउस स्कीम, होम स्टे और विभिन्न स्तर के आवासीय विकल्प उपलब्ध कराए जा रहे हैं। आधुनिक यात्री निवास इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जो न केवल आम श्रद्धालुओं बल्कि उच्च स्तरीय अतिथियों की सुविधा सुनिश्चित करेगा।

रामनवमी, दीपावली के दौरान अयोध्या पहुंचते हैं बड़ी संख्या में श्रद्धालु

यह परियोजना सुरक्षा व्यवस्था को भी मजबूती प्रदान करेगी। मेला कंट्रोल रूम के माध्यम से भीड़ प्रबंधन, आपातकालीन स्थिति और समन्वय आसान हो जाएगा। अयोध्या में राम नवमी, दीपावली, 14 कोसी, पंच कोसी परिक्रमा, छठ पूजा जैसे बड़े पर्वों के दौरान लाखों श्रद्धालु आते हैं। ऐसे में यह यात्री निवास प्रशासन के लिए एक मजबूत आधार बनेगा। अयोध्या विकास प्राधिकरण द्वारा यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि निर्माण कार्य समयबद्ध तरीके से पूरा हो। इस यात्री निवास के बनने से अयोध्या के पर्यटन को नया आयाम मिलेगा। श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधा मिलने से उनकी यात्रा अधिक सुखद और यादगार बनेगी। साथ ही शहर की अर्थव्यवस्था को भी बल मिलेगा क्योंकि पर्यटन से जुड़े रोजगार और व्यापार में वृद्धि होगी।

You may also like

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya