अयोध्या। सोशल मीडिया पर भडकाऊ वीडियो वायरल करने वाले अभियुक्त को कोतवाली नगर पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस को अभियुक्त महबूब अहमद पुत्र अब्दुल रसीद निवासी मोहल्ला दिल्ली दरवाजा की तलाश थी। महबूब ने 19 दिसम्बर को सोशल मीडिया पर सीएए/एनआरसी के सम्बन्ध में एक वीडियो और मैसेज वायरल किया था। मुखबिर खास की सूचना पर कोतवाली नगर के प्रभारी निरीक्षक नितीश कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में गठित टीम उप निरीक्षक विनय कुमार, उप निरीक्षक अमित शंकर यादव व आरक्षी राहुल कुमार सिंह ने अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया।
105
previous post