तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर दुकान में घुसी, बाल-बाल बचे दो युवक

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

गोसाईगंज। गोसाईगंज-अंबेडकरनगर-अयोध्या मुख्य मार्ग पर स्थित गोसाईगंज कस्बे के बाईपास पर बुधवार देर रात करीब 11.30 बजे एक तेज रफ्तार स्विफ्ट डिजायर कार अनियंत्रित होकर सड़क से लगभग 15 फीट नीचे कूद गई। फिल्मी अंदाज में हुई इस दुर्घटना में कार हनुमान मंदिर के आगे जितेंद्र जायसवाल की साइकिल की दुकान की पिछली दीवार तोड़ते हुए अंदर जा घुसी।

दुकान के भीतर बड़ी मात्रा में साइकिल के टायर और ट्यूब रखे होने के कारण कार दूसरी दीवार से टकराने से बच गई, जिससे बड़ा हादसा टल गया। कार में सवार चालक और बगल की सीट पर बैठे व्यक्ति के एयरबैग खुल जाने से दोनों सुरक्षित बच गए। हालांकि चालक शशांक त्रिपाठी, निवासी महापारा भीटी, के सिर और हाथ में मामूली चोटें आईं। घटना की सूचना दुकान मालिक जितेंद्र जायसवाल ने तत्काल 112 नंबर पर दी। पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों में क्षतिग्रस्त दीवार के निर्माण को लेकर सहमति बनने के बाद गुरूवार सुबह क्रेन की मदद से कार को बाहर निकलवाया गया।

इसके बाद लोक निर्माण विभाग ने मार्ग की एक लेन यातायात के लिए चालू करा दी। वंही दूसरी लेन मुआवजे के मामले में हाईकोर्ट में लंबित बताई जा रही है।स्थानीय लोगों का आरोप है कि लोक निर्माण विभाग की लापरवाही के चलते साढ़े पांच किलोमीटर लंबे इस बाईपास मार्ग पर जगह-जगह कट बने हुए हैं, लेकिन न तो बैरियर लगाए गए हैं और न ही पर्याप्त संकेतक लगे है।कई बार पीडब्ल्यूडी को इसके लिए लिखा गया बावजूद स्थिति जस की तस बनी हुई है।

इतना ही नहीं, पूरे बाईपास मार्ग पर कहीं भी एलईडी स्ट्रीट लाइटें चालू नहीं हैं। केवल खंभे खड़े कर दिए गए हैं, लेकिन अब तक विद्युत कनेक्शन नहीं दिया गया है, जिससे रात के समय पूरा मार्ग अंधेरे में डूबा रहता है और दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है। मामले में लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता विपिन अग्रवाल जूनियर इंजीनियर मुन्ना पाल ने बताया कि जल्द ही भीटी तिराहा, बाला पैकौली चौराहा, राम महर और तेजापुर में संकेतक के साथ गोल चौराहों का निर्माण कराया जाएगा, जिससे दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके।

इसे भी पढ़े  वृद्ध महिलाओं से छिनैती करने अंतर्जनपदीय गिरोह का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार

 

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya