भारतीय दूतावास अबूधाबी में होगा यूपी दिवस का भव्य आयोजन

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-अयोध्या निवासी विवेक तिवारी के संयोजन में 250 से अधिक प्रवासी भारतीय होंगे शामिल


अयोध्या। उत्तर प्रदेश की समृद्ध संस्कृति, सभ्यता और गौरवशाली परंपराओं को वैश्विक मंच पर प्रस्तुत करने के उद्देश्य से 31 जनवरी को भारतीय दूतावास, अबूधाबी में यूपी परिवार यू ए ई द्वारा उत्तर प्रदेश दिवस का भव्य आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम के संयोजक एवं अयोध्या निवासी विवेक तिवारी ने बताया कि इस आयोजन में यू. पी परिवार के दुबई, अबूधाबी सहित पूरे संयुक्त अरब अमीरात से लगभग 250 से अधिक उत्तर प्रदेश के प्रवासी भारतीय भाग लेंगे।

उन्होंने बताया कि इस समारोह के मुख्य अतिथि दुबई के प्रतिष्ठित व्यवसायी एवं सामाजिक कार्यकर्ता बु अब्दुल्ला होंगे। इसके साथ ही संयुक्त अरब अमीरात की विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधि तथा भारतीय दूतावास के वरिष्ठ अधिकारी भी कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। यूपी दिवस समारोह के दौरान उत्तर प्रदेश की लोक कला, संस्कृति, संगीत, पारंपरिक व्यंजन एवं सामाजिक विरासत को प्रस्तुत किया जाएगा।

यू. पी परिवार संगठन का मुख्य उद्देश्य विदेशों में रह रहे उत्तर प्रदेश के लोगों को एक मंच पर जोड़ना और उत्तर प्रदेश की सांस्कृतिक पहचान को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सशक्त करना है। यूपी की संस्कृति और सभ्यता को पूरा विश्व देखेगा इसी संदेश के साथ यह कार्यक्रम प्रवासी भारतीयों में विशेष उत्साह का विषय बना हुआ है।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya