पुरानी पेंशन बहाली को लेकर निकाला पैदल मार्च

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

संयुक्त संघर्ष संचालन समिति ने सौंपा 16 सूत्रीय ज्ञापन

अयोध्या। पुरानी पेंशन बहाली अभियान के क्रम में गुरुवार को संयुक्त संघर्ष संचालन समिति के बैनर तले पुरानी पेंशन सहित शिक्षको, कर्मचारियों की पूर्व लम्बित 16 सूत्री मांगों को लेकर जिले के हजारों कर्मचारियों ने गांधी पार्क में एकत्र होकर विरोध प्रदर्शन कर सिविल के पुलिस लाइन चौराहे तक पैदल मार्च निकालकर मांगो को निस्तारित करने की मांग किया।

मुख्यमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन में डीएम के माध्यम से अतिरिक्त मजिस्ट्रेट मनोज कुमार श्रीवास्तव को सौपा गया। विरोध प्रदर्शन की अध्यक्षता कर रहें डॉ. संजय सिंह व संचालन पंकज कुमार यादव ने किया। उन्होंने बताया कि 2004 से केंद्र सरकार एवं 2005 से प्रदेश सरकार द्वारा बंद की गई पुरानी पेंशन को बहाल करने की मांग की जा रही है। समिति संयुक्त संयोजक देवेश पांडेय देवेश पांडेय ने कहा कि एनपीएस किसी भी हाल में बर्दास्त नहीं है पुरानी पेंशन सरकार अति शीघ्र बहाल करें।

कार्यक्रम को जिलाध्यक्ष डॉ. संजय सिंह, महासचिव डॉ. कृपा शंकर चौधरी, विश्वनाथ सिंह ने सरकार से मांगो पर गम्भीरता से विचार करने का अनुरोध किया। इस दौरान वरिष्ठ उपाध्यक्ष राकेश कुमार गौतम, ज्ञान चन्द्र, अर्जुन सिंह, प्रेम कुमार वर्मा, दुर्गेश मिश्रा, पूजा सिंह, अनुज सिंह, अमिता चौधरी, मनोरमा शाहू सहित सैकड़ों कर्मचारी मौजूद रहे।

इसे भी पढ़े  हमने आठ साल में लगाए 204 करोड़ पौधे, 5 लाख एकड़ में हुआ वनाच्छादन : योगी आदित्यनाथ
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya