पूर्व सांसद के निर्माणाधीन आवास पर लगी आग

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

तीन अन्य भवन भी जलकर हुए राख

अयोध्या। भाजपा के पूर्व सांसद डा. राम विलास दास वेदांती के निर्माणाधीन आवास में लगी आग से अफरातफरी मच गयी। तेज हवा चलने के कारण आग ने आसपास के तीन और भवनांे को अपनी चपेट में ले लिया। फार ब्रिगेड के दस्ते ने बड़ी मुश्किल से आग पर काबू पाया परन्तु तबतक लाखों रूपये का सामान जलकर राख हो चुका था।
नयाघाट अयोध्या क्षेत्र में स्थित हिन्दू धाम में डा. वेदांती नये भवन का निर्माण करा रहे थे। शटरिंग से छत लगाने की तैयारी हो रही थी तभी अचानक आग लग गयी। अनुमान है कि आग लगने से लगभग 35 लाख रूपये का नुकसान हुआ है। आग लगने की जब घटना हुई उस समय डा. वेदांती दिल्ली में थे। उनके शिष्य राघवेश दास वेदांती ने बताया कि आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। आग लगने की सूचना पूर्व भाजपा सांसद को दे दी गयी है वह जल्दी ही अयोध्या पहुंचेगे।

इसे भी पढ़े  जिला स्तरीय खेलों में अमानीगंज ओवरऑल चौंपियन, मिल्कीपुर रहा रनर
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya