दीपावली के पूर्व धनतेरस पर खरीदारों का लगा जमावड़ा

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

अयोध्या। दीपावली के पूर्व धनतेरस पर वर्तन, आभूषण और अन्य सामान खरीदने की परम्परा त्रेतायुग से ही रही है परम्परा का निर्वहन करते हुए धनतेरस पर दूकानों पर खरीददारों की भीड़ देर रात तक उमड़ी रही। सर्वाधिक विक्री वर्तनों की हुई। वैसे बाइक व चार पहिया वाहनों की भी रिकार्ड विक्री दर्ज की गयी।
धनतेरस पर आभूषणों की दूकानों पर भी ग्राहकों का तांता लगा रहा। लोगों ने अपनी क्षमता अनुसार आभूषण क्रय किये इसके अलावां लक्ष्मी गणेश के चित्रयुक्त चांदी और सोने के सिक्के भी लोगों ने खरीदा। महंगाई होने के बावजूद विक्रेताओं के चेहरे पर संतोष का भाव देखा गया। नगर के चौक, फतेहगंज, रिकाबगंज, नाका आदि क्षेत्रों में पूरे दिन खरीददारों का रेला लगा रहा। शनिवार को देव दीपावली मनाने की परम्परा जिसे लोग छोटी दीपावली के नाम से जानते हैं छोटी दीपावली पर मिट्टी के दीपक जलाने की परम्परा आज भी कायम है। इसके अतिरक्त चौक में अभी से लक्ष्मी, गणेश की मूर्तियों की दूकानें सज गयी हैं जहां लोग खरीददारी कर रहे हैं।

इसे भी पढ़े  विद्यालयों को मर्ज करने के विरोध में कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya