मिल्कीपुर। मिल्कीपुर क्षेत्र के रौना पूरे नोखई मिश्र में डॉ रामनाथ मिश्रा ने अपनी पुत्री अंशु मिश्रा की चौथी पुण्यतिथि पर गरीब असहयों को कंबल वितरित किया। यह कार्यक्रम डॉक्टर मिश्रा के द्वारा प्रत्येक वर्ष अपनी पुत्री के पुण्यतिथि के अवसर पर संपन्न किया जाता है। 5 फरवरी सन 2016 को उनकी पुत्री अंशु मिश्रा का अचानक देहावसान हो गया था। तब से लेकर प्रत्येक वर्ष वह अपनी पुत्री की पुण्यतिथि पर समाज के गरीब तबके के लोगों को कंबल और अन्य सहायता उपलब्ध करवाते हैं। इस अवसर पर लगभग 300 लोगों को कंबल वितरित किया गया। कंबल वितरण के कार्यक्रम में मुख्य रूप से जगजीवन मिश्रा, इं. विजय मिश्रा, डॉक्टर अजय मिश्रा, डॉ. प्रेम प्रकाश मिश्रा, हिमांशु, ग्राम प्रधान शिव यज्ञ तिवारी, दिनकर मिश्रा आदि उपस्थित रहे।
बेटी की पुण्यतिथि पर वितरित किया कम्बल
126
previous post