रूदौली में हर्षोल्लास से मनाई गई गयी अटल की 96वीं जयंती

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

कवियों ने बहाई राष्ट्र प्रेम की रसधार

रुदौली ।देश के पूर्व प्रधानमन्त्री, भारत रत्न स्व अटल बिहारी बाजपेयी की 96 वीं जयंती बड़े ही हर्षोउल्लास के साथ स्थानीय डाक बंगले पर मनाई गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक रामचंद्र यादव ने अटल जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुवात की गई। समारोह को संबोधित करते हुए विधायक श्री यादव ने कहा कि अटल के जीवन से कार्यकर्ताओं को प्रेरणा लेने की बात कही। उन्होंने कहा कि एक वोट से सरकार गिरने पर भी अटल ने सिद्धांत से समझौता नहीं किया। अटल सरकार ने देश हित में बड़े फैसला लिया। विश्व मे भारत की गरिमा व महिमा को बढ़ाने का काम अटल ने किया। समाज की मुख्यधारा से अंतिम व्यक्ति को जोड़ने का काम किया। अटल की देन है कि लखनऊ से रुदौली आने में महज एक घन्टा लगता है। रुदौली को 82 किमी पीएम सड़क योजना में लाभ मिला, उसका श्रेय पूज्य अटल को जाता है। कार्यक्रम में उमड़ी हजारों की भीड़ में विधायक ने सीएए का विरोध करने वालों को मंच से खूब खरी खोटी सुनाते हुए विकास परक राजनीति की सलाह दी। विधायक ने विधानसभा के लगभग 2000 पात्रों को कंबल वितरित किया। इस मौके पर एसडीएम बिपिन सिंह, सीओ डॉ. डीके यादव, तहसीलदार प्रज्ञा सिंह, मंडल अध्यक्ष शेखर गुप्ता, निर्मल शर्मा, राजकिशोर सिंह, प्रेम जायसवाल, कुलदीप सोनकर, आशीष कैलाश वैश्य, सचिन कसौंधन, रामराज लोधी, मनीष आर्य, विवेक गुप्त, अमित कौशल, कृष्ण कुमार कौशल, विनय गुप्त, सचींद्र शास्त्री सहित हजारों कार्यकर्ता मौजूद रहे। डाक बंगले पर कवि सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया। मंडल अध्यक्ष शेखर गुप्त के संयोजन व वयोवृद्ध कवि सत्यदेव गुप्त की अध्यक्षता में आयोजित कवि सम्मेलन में राष्ट्रप्रेम की रसधार प्रवाहित हुई। कवियों ने कविता के माध्यम से अटल के व्यक्तिव व कृतित्व पर प्रकाश डाला। कवि राजेन्द्र झकझोर, विश्वनाथ तिवारी, सत्यदेव सत्य, विन्ध्वासिनी प्रसाद मिश्र चंचल, चंद्रा लाल राही, देबेन्द्र चरण खरे, नर सिंह नारायण पांडेय ने शानदार काव्य पाठ प्रस्तुत श्रोताओं को मंत्र मुग्ध कर दिया। विधायक रामचंद्र यादव ने कवियों का माल्यार्पण व शाल ओढ़ा कर सम्मानित किया। इस मौके पर आलोक यादव, दिनेश यादव, सदानन्द, शिवानन्द, राजेश कुमार, करिया शुक्ल, राकेश तिवारी सहित हजारों की भीड़ मौजूद रही।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya