86 जोड़ों का हुआ सामूहिक विवाह

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

मिल्कीपुर। शनिवार को ब्लाक मुख्यालय पर मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 86 जोड़ों का विवाह संपन्न हुआ। इस दौरान वर वधू को शासन की तरफ से उपहार भी दिए गए। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत मिल्कीपुर 31,अमानीगंज 26, हरिग्टनगंज 29 जोड़ों का विवाह समारोह संपन्न कराया गया।इन जोड़ों का पंडित ने वैदिक मंत्रों एवं हिंदू रीति रिवाज के साथ सात फेरे दिलवाए।
उपजिलाधिकारी मिल्कीपुर के डी शर्मा एवं एडीओ पंचायत मिल्कीपुर विनोद कुमार सिंह ने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया।एडीओ पंचायत विनोद सिंह ने बताया कि प्रत्येक जोड़े को10 हजार रुपये कीमत का कपड़ा, बर्तन आदि समान दिया गया। इस मौके पर अनुसूचित मोर्चा के जिला अध्यक्ष बबलू पासी, खंड विकास अधिकारी अमानीगंज पीयूष मोहन श्रीवास्तव, डीडीओ अमानीगंज, प्रभारी खण्ड विकास अधिकारी हरिग्टनगंज ,तीनों विकास खण्ड के एडीओ पंचायत , पारस रावत आत्मा प्रकाश सहित वर वधु के परिजन भी मौजूद रहे।

इसे भी पढ़े  गोवंश से टकराई बाइक, बाराबंकी में तैनात हेड कांस्टेबल की दर्दनाक मौत
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya