कढ़ाई का प्रशिक्षण प्राप्त कर हुनरमंद बनीं डीएवी की 80 छात्राएं

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-छात्राओं ने सीखे गैदरिंग, काज, पैच व कटवर्क का तरीका

मिल्कीपुर। आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय परिसर स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल में बाल दिवस के अवसर पर प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डा. बिजेंद्र सिंह के निर्देशन में सामुदायिक विज्ञान महाविद्यालय के वस्त्र एवं तंतु विभाग द्वारा छात्राओं को प्रशिक्षित किया गया।

प्रशिक्षण कार्यक्रम में 80 छात्राओं को कढ़ाई का प्रशिक्षण दिया गया। सहायक प्राध्यापिका डा. विभा परिहार व डा. मनप्रीत ने कक्षा छह से आठ तक की छात्राओं को विभिन्न तरीकों से जल्दी और आसानी के साथ कढ़ाई करना बताया। डा. परिहार ने छात्राओं को गैदरिंग, पीको, काज, पैच व कटवर्क करने का तरीका सिखाया। इस दौरान छात्राओं ने आकर्षक मास्क व नेक डिजाइन के नमूने भी बनाए।

डा. मनप्रीत ने प्रशिक्षण कार्यक्रम में मौजूद सभी अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापन किया। इस मौके पर डीएवी की प्रधानाचार्या पुष्पा कुमारी, माधुरी एवं प्राची तिवारी सहित आदि लोग मौजूद रहे।

इसे भी पढ़े  विकास भवन में सखी कैफे का आगाज, ग्रामीण महिलाओं को मिलेगा आत्मनिर्भरता का नया मंच
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya