श्रद्धापूर्वक मनाई गई पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 75वीं जयंती

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

अयोध्या। पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी के 75वीं जयंती पार्टी कार्यालय कमला नेहरू भवन में पूरी श्रद्धा पूर्वक मनाई गई सर्वप्रथम राजीव जी के चित्र पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर कांग्रेसजनों ने श्रद्धासुमन अर्पित किया तत्पश्चात एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता जिला अध्यक्ष रामदास वर्मा व संचालन पीसीसी सदस्य मोहम्मद शरीफ ने किया। गोष्ठी को संबोधित करते हुए कांग्रेस वक्ताओं ने राजीव गांधी जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा ऐसा महान व्यक्तित्व कभी कदार ही जन्म लेता है उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन देश को समर्पित कर अपने प्राण भी देश पर न्योछावर कर दिया। जिला अध्यक्ष रामदास वर्मा ने कहा स्वभाव से गंभीर परंतु दूरगामी सोच रखने वाले राजीव जी ने दूरसंचार क्रांति,संचार क्रांति और कम्प्यूटर क्रांति, शिक्षा का प्रसार,18 साल के युवाओं को मताधिकार, पंचायती राज आदि अनेकों कार्य उनके आधुनिक कदम व सोच को दर्शाते हैं। गोष्ठी को संबोधित करने वाले प्रमुख नेताओं में एआईसीसी सदस्य उग्रसेन मिश्रा,पीसीसी सदस्य बृजेश सिंह चैहान,युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष संजय कुमार तिवारी,वरि.कांग्रेस नेता सियाराम वर्मा,सूचना अधिकार प्रकोष्ठ के उमेश उपाध्याय,श्रम विभाग के एसपी चैबे, पूर्व शहर अध्यक्ष अकील अंसारी,डॉ मनीष सिंह,सेवादल महानगर अध्यक्ष बसंत मिश्रा,सुनील कुमार सिंह,राकेश यादव,विधानसभा उपाध्यक्ष राकेश तिवारी आदि रहे।आयोजित कार्यक्रम में प्रमुख रूप से महिला जिला अध्यक्ष मधु पाठक सविता यादव खुशबू बानो महानगर उपाध्यक्ष अश्वनी सिंह मधुर, सेवादल के हरे कृष्ण गुप्ता,संजय वर्मा,जिला महासचिव वेद सिंह कमल,प्रवीण श्रीवास्तव,विजय यादव,शैलेंद्र पाण्डेय,विजय पाण्डेय, चंद्रपाल चतुर्वेदी,डॉ विनोद गुप्ता,मो.नौशाद,दिनेश कुमार शुक्ल,वाजिद अली,अहमद अली,प्रेम पाण्डेय,पंकज विश्वकर्मा, वीरेन्द्र सैनी आदि कांग्रेस जन मौजूद रहे। कांग्रेस प्रवक्ता मोहम्मद शरीफ ने बताया कि अपरिहार्य कारणों से दिनांक 25 अगस्त को होने वाली सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता अब उसी समय और उसी स्थान पर दिनांक 1 सितंबर को आयोजित होगी एवं स्वर्गीय राजीव गांधी के 75 वीं जयंती वर्ष कार्यक्रम अंतर्गत दिनांक 21 अगस्त को पीसीसी सदस्य महेश वर्मा के संयोजन में दर्शन नगर में वृक्षारोपण किया जाएगा।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya