-14 करोड़ की वसूली धनराशि पर समझौता किया गया
अयोध्या। जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण फैजाबाद चन्द्रशीला ने शनिवार को दीप प्रज्वलित कर राष्ट्रीय लोक अदालत का शुभारंभ किया। जिसमे करीब 60 हजार वाद निस्तारित किए गए। जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, फैजाबाद श्रीमती चन्द्रशीला ने कहा कि अधिक से अधिक मुकदमों का निस्तारण ही राष्ट्रीय लोक अदालत का मुख्य उद्देश्य है।
जिससे राष्ट्रीय लोक अदालत में निस्तारण का नया कीर्तिमान स्थापित किया जा सके। राष्ट्रीय लोक अदालत के नोडल अधिकारी शैलेन्द्र सिंह यादव व रिचा वर्मा सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जनपद न्यायालय फैजाबाद के अनुसार इस राष्ट्रीय लोक अदालत में लगभग 60000 वादों को निस्तारित किया गया, जिसमें लगभग चौदह करोड़ (14,0000000) रुपये की वसूली धनराशि पर समझौता किया गया। भूदेव गौतम न्यायाधीश मोटर दुर्घटना दावा न्यायाधिकरण की ओर से 101 वाद निस्तारित कर 54204456.00 रुपये धनराशि क्षतिपूर्ति निर्धारित की गई।पीठासीन अधिकारी वर्चुअल कोर्ट अंशुमान यादव ने 17000 वादों का निस्तारण किया जो बड़ी उपलब्धि है।
बैंक रिकवरी से संबंन्धित 972 प्री-लिटिगेशन वाद निस्तारित कर ऋण के 67875135.00 रुपये वसूल किए गए। पारिवारिक न्यायालय में 112 मुकदमों को निस्तारित किया गया। संबंधित मजिस्ट्रेट न्यायालयों में लगभग 4100 फौजदारी वादों को निस्तारित किया गया। सिविल न्यायालय में 101 मामलों का निपटारा कर 9744329.00 रुपये का उत्तराधिकार प्रमाण पत्र आदि जारी किया गया। 38833राजस्व मामले निस्तारित किए गए। राष्ट्रीय लोक अदालत के आयोजन से महिलाओं, विकलांगों व वरिष्ठ नागरिकों, पिछड़े वर्गों, अनुसूचित जाति/जनजाति एंव सामान्य वर्ग के लोग लाभान्वित हुए। इसके अलावा राष्ट्रीय लोक अदालत में निःशुल्क एलोपैथिक चिकित्सा शिविर एंव होम्यो पैथिक चिकित्सा शिविर का भी आयोजन किया गया। जिसमें न्यायिक अधिकारी, कर्मचारी, अधिवक्ता एंव वादकारी लाभान्वित हुए।