अपहरण व हत्या मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

अयोध्या। अवैध संबंधों के चलते जनपद से अपहरण कर एक युवक की पड़ोसी जनपद बस्ती में हुई हत्या के मामले में अयोध्या कोतवाली पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस मामले में इसके पूर्व मुख्य आरोपी समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है।
अयोध्या कोतवाली क्षेत्र के साकेत पुरी कॉलोनी इलाके में एक आरो प्लांट पर काम करने वाले महाराजगंज थाना क्षेत्र निवासी युवक राम बहादुर वर्मा को गौतमा 18 तारीख को अगवा कर लिया गया था। विवाहिता से अवैध संबंध के चलते हुई इस वारदात में अगवा युवक की हत्या कर शव को पड़ोसी जनपद बस्ती के परशुरामपुर थाना क्षेत्र स्थित धेनुगवां गांव के बाहर स्थित कुएं में डाल दिया गया था। घटना का खुलासा करते हुए पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त वाहन को बरामद किया था और मुख्य आरोपी समेत चार को अब तक गिरफ्तार कर चुकी है। मंगलवार को क्षेत्राधिकारी अयोध्या अमर सिंह ने बताया कि युवक की अपहरण का हुई हत्या के मामले में विवेचना के दौरान प्रकाश में आए शिवपूजन यादव उर्फ घसियारे निवासी जफरापुर खुर्दाबाद थाना नबाबगंज जनपद गोण्डा को अयोध्या कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी का पुलिस ने चालान किया है।

इसे भी पढ़े  उ.प्र. व बिहार की एकजुटता बदल सकती है देश की अर्थव्यवस्था : विजय कुमार सिन्हा
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya