कृषि विवि में नियुक्त 35 कनिष्ठ सहायक कंप्यूटर टंकण परीक्षा में असफल

by Next Khabar Team
2 minutes read
A+A-
Reset

-6 माह बाद फिर आयोजित होगी कंप्यूटर टंकण परीक्षा,  असफल 35 कार्मिकों की रोकी गई वेतन वृद्धि

मिल्कीपुर। आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय कुमारगंज की विभिन्न विभागों में जनवरी 2021 के बाद विनयमित/ मृतक आश्रित कार्मिकों को लेकर विश्व विद्यालय में आयोजित कंप्यूटर टंकण परीक्षा में 35 कार्मिक निर्धारित मानक प्राप्त नहीं कर सके हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा कंप्यूटर टंकण परीक्षा में असफल पाए गए उक्त 35 कार्मिकों को आगामी 6 माह के अंदर दुबारा आयोजित की जाने वाली विभागीय परीक्षा उत्तीर्ण न कर पाने की दशा में सेवा समाप्त किए जाने की चेतावनी भी दे दी है।विश्वविद्यालय के निदेशक प्रशासन एवं परिवीक्षण द्वारा निर्गत किए गए आदेश में उल्लिखित किया गया है कि जनवरी 2021 के बाद भी विनियमित/ नियुक्त मृतक आश्रित कर्मियों की विभागीय कंप्यूटर टंकण परीक्षा आयोजित की गई थी।

कृषि अधिष्ठाता एवं अध्यक्ष परीक्षा एवं मूल्यांकन समिति द्वारा अपने गोपनीय पत्रांक 312 दिनांक 20 जून 2022 के तहत उपलब्ध कराया गया है, कि प्राप्त परीक्षा परिणाम में कोई भी कार्मिक निर्धारित मानक प्राप्त नहीं कर सके हैं। यही नहीं ऐसे कार्मिकों की सूची में क्रमांक 24 एवं 26 पर दर्ज दो कार्मिक ज्ञान शंकर तिवारी तथा उदय प्रकाश पांडे उक्त विभागीय परीक्षा में सम्मिलित ही नहीं हो सके हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन ने उनकी वेतन वृद्धि रोकने के साथ-साथ अनुशासनहीनता/ अवमानना माना है। इसके चलते दोनों कार्मिकों को प्रतिकूल प्रविष्टि भी दे दी गई है। इसके अलावा कंप्यूटर टंकण परीक्षा में असफल उक्त सभी कार्मिकों (कनिष्ठ सहायकों)की एक वेतन वृद्धि तत्काल प्रभाव से रोके जाने के आदेश भी दे दिए गए हैं। अब कनिष्ठ सहायक पद पर नियुक्ति देने वाला विश्वविद्यालय प्रशासन स्वयं सवालों के घेरे में खड़ा हो गया है। जिसमें अनुकंपा के आधार पर सेवा के लिए योग्यता का होना आवश्यक माना गया है।

इसे भी पढ़े  दलित बेटी की हत्या पर फूट-फूट कर रोए ‘सपा’ नेता अवधेश प्रसाद

जब ऐसे कार्मिकों की नियुक्ति कनिष्ठ सहायक पद पर की गई, तब उनकी योग्यता का ख्याल क्यों नहीं रखा गया। बिना मानक पूरा किए नियुक्ति प्रदान किए जाने को लेकर अब विश्वविद्यालय में चर्चाओं का बाजार गर्म है। वहीं दूसरी ओर विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा आयोजित कराई गई कंप्यूटर टंकण परीक्षा में असफल कार्मिकों का कहना है कि वह लोग अपने दिवंगत माता – पिता के गम से उबर ही नहीं पाए थे कि विश्वविद्यालय ने उन्हें अनुकंपा के आधार पर नियुक्ति प्रदान कर दी। हम लोग अपने गम में स्वयं व्यथित चल रहे हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन यदि चाहा होता तो कनिष्ठ लिपिक पद के ही समकक्ष अन्य पदों पर नियुक्ति प्रदान कर सकता था।

You may also like

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya