300 सौ धान की प्रजातियों का किया जा रहा शोध

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

विवि के निदेशक शोध ने छात्रों के साथ किया प्रक्षेत्र का निरीक्षण

कुमारगंज-अयोध्या। नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय कुमारगंज अयोध्या में इस वर्ष खरीफ की सीजन में 300 सौ धान की प्रजातियां एक साथ शोध के लिए प्रयोग में लाई जा रहीं हैं।
उक्त जानकारी देते हुए विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ जे एस संधू ने बताया कि इन्ही प्रजातियों में से पूर्वी उत्तर प्रदेश के लिए उत्पादकता, रोगों के प्रति सहिष्णुता, प्रदेश की विभिन्न जलवायु के लिए उपयुक्त तथा न्यूनतम लागत की दृष्टि से बेहतर उत्पादन देने जैसी खूबियों की प्रजातियों को चिन्हित कर पुनः उनमें अन्य गुणों को वैज्ञानिक विधि से समाहित करते हुए उत्कृष्ट प्रजातियों के विकास व चयन पर कार्य किया जाएगा। विश्वविद्यालय में पहले से चल रहे फसल कार्यकी विभाग में सेंटर फॉर एक्सीलेंस फॉर राइस को गतिमान करने के कुलपति प्रो जे एस संधू के निर्देशों के बाद फसल कार्यकी विभाग के वैज्ञानिक डॉ आलोक सिंह ने यह अभिनव प्रयोग प्रारम्भ किया है।
शुक्रवार को विश्वविद्यालय के निदेशक शोध डॉ बी एन राय ने शैक्षिक प्रक्षेत्र पर सेंटर फॉर एक्सीलेंस फॉर राइस के प्रयोग के लिए 300 प्रजातियों के धान की नर्सरी समेत शैक्षिक प्रक्षेत्र पर खरीफ फसलों के लिए बीज उत्पादन व विद्यार्थियों द्वारा किये जाने वाले प्रयोगों के परीक्षण का अवलोकन किया। इस अवसर पर फसल कार्यकी विभाग के विभागध्यक्ष डॉ ए के सिंह, प्रछेत्र प्रभारी डॉ सीताराम मिश्र,तथा वैज्ञानिक डॉ आलोक सिंह प्रमुखरूप से उपस्थित रहे।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya