29 को फैजाबाद आयेंगे डॉ. तोगड़िया

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

राम मन्दिर निर्माण आन्दोलन के लिए संतो से करेंगे सम्पर्क

फैजाबाद। अन्तर्राष्ट्रीय हिन्दू परिषद के अध्यक्ष डा. प्रवीण भाई तोगड़िया का नगर आगमन 29 अगस्त को प्रातः 10 बजे गणपति गेस्ट हाउस में होगा। डा. तोगड़िया कार्यकर्ता बैठक को सम्बोधित करेंगे तथा अयोध्या में श्रीराम मन्दिर निर्माण के लिए आगामी माह में होने वाले आन्दोलन की रणनीति बनायेंगे। कार्यकर्ता बैठक के बाद मध्यान्ह 12 बजे बैठक स्थल पर ही पत्रकारों से मुखातिब होकर राम मन्दिर आन्दोलन सम्बंधी जानकारी देंगे। इस मौके पर परिषद के महामंत्री संगठन महावीर भी उनके साथ रहेंगे। दोपहर बाद डा. तोगड़िया अयोध्या के विभिन्न मठ मन्दिरों में जाकर संतों से सम्पर्क करेंगे और राम मन्दिर निर्माण के लिए उनसे सहयोग मांगेगे। यह जानकारी परिषद के जिलाध्यक्ष अरविन्द कुमार मिश्र ने दिया है।

इसे भी पढ़े  रक्षा लेखा विभाग में खेल कोटे से भर्ती शुरू करने और कबड्डी टीम गठन का प्रस्ताव
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya