राम मन्दिर निर्माण में सहयोग के लिए सौंपा 21 हजार का चेक

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

अयोध्या। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के कार्यालय चारों धाम मंदिर पहुंच मंगलवार को रामादल ट्रस्ट की ओर से ट्रस्ट के अध्यक्ष पंडित कल्किराम ने 21 हजार का चेक सौंपा।यह चेक श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की ओर से ट्रस्टी डॉ अनिल मिश्रा व विहिप के राजेन्द्र सिंह पंकज ने स्वीकार किया। रामादल ट्रस्ट के अध्यक्ष पंडित कल्किराम ने बताया कि राम मंदिर निर्माण में सहयोग के लिए ट्रस्ट को 21 हजार के रकम की चेक दी गई है। वह समय-समय पर रामलला को वस्त्र और धर्म ध्वज दान करते रहे हैं। ट्रस्ट की मंशा है कि रामलला के गर्भगृह में लगने वाली चौखट स्वर्ण पत्र से बने। इसके लिए रामादल ट्रस्ट ने श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को अनुरोध किया है।

इसे भी पढ़े  विद्यालयों को मर्ज करने के विरोध में कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya