जनपद के सभी ब्लाकों में 13 परीक्षा सेंटरों पर हुई परीक्षा

अयोध्या। प्रयास ट्रस्ट द्वारा उदीयमान छात्रों में ज्ञानवर्धन एवं प्रतियोगी परीक्षाओं में रूचि पैदा करने के उद्देश्य से जिले के सभी ब्लाकों में 13 परीक्षा सेंटर जिसमें मया ब्लाक में दो परीक्षा सेंटर स्थापित कर सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें कक्षा 6 से 12 तक के विद्यार्थी शामिल हुए। प्रत्येक ब्लाक के प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी को क्रमशः 1500, 1200 व 1000 रूपये की धनराशि प्रदान की जायेगी। परीक्षा दोपहर 1 बजे से प्रारम्भ होगी सांय 3 बजे तक चली। सबसे अधिक प्रतियोगी रामसेवक इण्टर कालेज पाराखान दर्शननगर से 220 प्रतियोगियों ने परीक्षा दी। वहीं दूसरे स्थान पर मया ब्लाक के संयुक्त रूप से दो परीक्षा केन्द्रों लार्ड कृष्णा इण्टर कालेज व इस्माइल इण्टर कालेज से 233 छात्रों ने परीक्षा दी। पूरे जनपद के सभी ब्लाकों के 1600 विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। उक्त परीक्षा के माध्यम से प्रयास संस्था बच्चों के साथ साथ उनके अभिभावकों को भी शिक्षा एवं भविष्य में होने वाली परीक्षाओं के प्रति जागरूक करने का निरन्तर पर्यन्त संस्था कर रही है। शिक्षा के अतिरिक्त प्रयास ट्रस्ट द्वारा स्वास्थ्य के प्रति भी समाज को जागरूक करने के उद्देश्य से ब्लाक मिल्कीपुर में 77 यूनिट रक्तदान कराया गया तथा लखनऊ फैजाबाद व अन्य जिलों से आये 20 अनुभवी चिकित्सकों द्वारा लगभग दो हजार लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया साथ ही 25 लोगों की आंखों का सफल शल्य चिकित्सा करायी गयी।