अयोध्या में मिले 15 नए कोरोना पॉजिटिव, 33 को मिली छुट्टी

by Next Khabar Team
1 minutes read
A+A-
Reset

राजकीय संप्रेक्षण गृह में 10 व सदर तहसील में भी मिले दो पॉजिटिव

अयोध्या। वैश्विक महामारी का रूप धारण कर चुका नोबेल कोरोनावायरस का संक्रमण थमने का नाम नहीं ले रहा है। शुक्रवार को जनपद में 15 और संक्रमित पाए गए। राजकीय संप्रेक्षण गृह में 10 तथा सदर तहसील में दो की रिपोर्ट कोरोनावायरस पॉजिटिव मिली है। जनपद के लिए राहत की बात यह है कि आज भी 33 लोगों को अस्पताल से छुट्टी मिल गई।
जनपद के राजकीय संप्रेक्षण गृह में एक कोरोनावायरस का मरीज पाया गया था। अब संप्रेक्षण गृह में 10 और संक्रमित मिले हैं जिससे इनकी कुल तादाद 11 हो गई। कचहरी,न्यायिक अधिकारियों, कर्मचारियों, थाना,आरजेबी परिसर,सरकारी व निजी अस्पताल तथा सीएचसी तक संक्रमण पहुंचने के बाद अब प्रशासनिक अमले में फैलाने की फिराक में है। शुक्रवार को सदर तहसील में भी कोरोना संक्रमण का दो मामला पाए जाने के बाद हलचल मच गई है। रिपोर्ट मिलने के बाद जिला प्रशासन ने संबंधित क्षेत्र को सील कर कंटेंटमेंट जोन घोषित किया है और दिशा निर्देशों के अनुपालन की कवायद शुरू करा दी है। देर शाम जारी हेल्थ बुलेटिन में मुख्य विकास अधिकारी प्रथमेश कुमार ने बताया कि आज जनपद को कुल 500 सैंपल की रिपोर्ट मिली है। जिसमें से 485 नेगेटिव और 15 पॉजिटिव पाए गए हैं। संक्रमित पाए गए लोगों में 13 अयोध्या नगर निगम क्षेत्र के हैं। निगम क्षेत्र में आज राजकीय संप्रेक्षण गृह में 10 सदर तहसील में दो और रात हवेली मोहल्ले में एक मामला प्रकाश में आया है। जबकि संक्रमण के एक-एक मामले मया बाजार विकासखंड के गोसाईगंज और हैरिंग्टनगंज विकासखंड क्षेत्र के शाहगंज का है। आज जनपद में 33 मरीजों को उपचार के बाद स्वस्थ होने और रिपोर्ट नेगेटिव आने पर छुट्टी दी गई है।

You may also like

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya