आरएलबीएस निकेतन का मना 14वां वार्षिकोत्सव

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

अयोध्या। आर.एल.बी.एस. निकेतन, नियावां के 14 वे वार्षिक समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में पहुंचे अयोध्या विधायक वेद प्रकाश गुप्ता का विद्यालय प्रबंधक शुभम कृष्ण चौबे ने स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया। विशिष्ट अतिथि के रुप में शीतला पाठक, आलोक द्विवेदी, रवि सोनकर, शंभू नाथ जायसवाल विभिन्न वार्डों के पार्षद तथा सामाजिक संगठन से जुड़े पदाधिकारी मौजूद रहे। अयोध्या विधायक के द्वारा सामाजिक संगठन से जुड़े लोगों को भी सम्मानित किया गया।

वही महिला उत्थान तथा जरूरतमंदों की आवाज को बुलंद करने वाली सामाजिक सेविका श्वेता राज सिंह को उनके सामाजिक कार्यों को देखते हुए सम्मानित किया गया । श्वेता राज सिंह ने अपने उद्बोधन में नारियों की आवाज बुलंद करने का नारा दिया। विद्यालय के नन्हे मुन्ने बच्चों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रम ने आए हुए अतिथियों और अभिभावकों का मनमोह लिया। कार्यक्रम से अयोध्या विधायक प्रसन्न हुए और कार्यक्रम के लिए उन्होंने विद्यालय प्रबंधन को धन्यवाद दिया और यह आश्वासन दिया कि विद्यालय को कभी भी उनके सहयोग की आवश्यकता होगी तो वह हमेशा उसके लिए तैयार रहेंगे

कार्यक्रम की अध्यक्षता शुभम कृष्ण चौबे तथा संचालन कल्पना यादव ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में चंदन कसेरा, अनूप निषाद, राजकुमार दुबे, बृजेंद्र मिश्रा, आशीष सोनी, शरद त्रिपाठी आदि की महत्वपूर्ण भूमिका रही प् विद्यालय की प्रधानाचार्य श्रीमती प्रतिभा पांडेय तथा हनुमानगढ़ी सेवा समिति ट्रस्ट के अध्यक्ष रोहित दिनेश पांडेय, शिवम् चौबे ने आए हुए अतिथियों और अभिभावक गण का आभार व्यक्त किया और बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya