धूमधाम से मनाई गयी मेजर ध्यानचंद की 140 वीं जयंती

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

के.टी. पब्लिक स्कूल में हुई खेल प्रतियोगिता

अयोध्या। के. टी. पब्लिक स्कूल के सभागार में मेजर ध्यानचंद की 140 वीं जयंती स्कूल के बच्चों द्वारा धूमधाम से मनाई गयी। कार्यक्रम की शुरुआत मा सरस्वती व मेजर ध्यानचंद के चित्र पर दीप प्रज्जवलन व माल्यार्पण कर स्कूल की प्रधानाचार्या श्रीमती पूनम सिंह ने किया। इस अवसर पर स्कूल के बच्चों द्वारा विभिन्न प्रकार के खेल प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया जिसमे कक्षा 8 तक के बच्चों ने भाग लिया।प्रतियोगिता में क्रिकेट,दौड़ आदि का आयोजन किया गया। खेल का शुभारंभ स्कूल की प्रधानाचार्या श्रीमती पूनम सिंह ने फीता काट कर किया। नर्सरी के बच्चों ने टॉफी व केला दौड़ में हिस्सा लिया जिसमे क्रमशः लड़कों में नैतिक व संकल्प ने प्रथम स्थान व लड़कियों में अदिति व एलीजा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।मेढ़क दौड़ में लड़कों में कक्षा 3 के रोहित वर्मा ने प्रथम व सौरभ निषाद ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया, मेढ़क दौड़ में ही कक्षा 4 के छात्र कुशाग्र सिंह ने प्रथम व प्रभाकर गुप्ता ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया,कक्षा 5 के छात्र मो अबुजार ने प्रथम व चित्रांशु ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। सौ मीटर दौड़ में कक्षा 6 के छात्र अलमित्र ने प्रथम व रिदिमा सिंह ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम की इसी कड़ी में फिट इंडिया मूवमेंट कार्यक्रम का लाइव-शो को स्कूल के प्रबंधक डा राना रोहित सिंह प्रधानाचार्या श्रीमती पूनम सिंह व स्कूल के प्रशासक पाटेश्वरी सिंह ने सभी स्टाफ व बच्चों के साथ देखा। अंत मे स्कूल की उपप्रधानाचार्या मासूम फातिमा ने कार्यक्रम के संयोजक योगेन्द्र गुप्ता सहित अन्य अध्यापकों को कार्यक्रम के सफलता पूर्वक आयोजित करने पर धन्यवाद ज्ञापित कर कार्यक्रम का समापन किया।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya