सामूहिक विवाह में 134 जोड़ो ने लिए सात फेरे

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

 विधायक ने नवविवाहित जोड़ों को दिया उपहार

मिल्कीपुर। हैरिंग्टनगंज ब्लॉक में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 134 जोड़ो का सामूहिक विवाह संपन्न हुआ। जिसमें हैरिंग्टनगंज ब्लॉक के 45, मिल्कीपुर ब्लॉक 53 व अमानीगंज ब्लाक के 36 जोड़ों की शादी संपन्न करायी गयी।

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मिल्कीपुर के विधायक अवधेश प्रसाद द्वारा नवविवाहित जोड़ों आशीर्वाद दिया गया। वैवाहिक कार्यक्रम में सरकार द्वारा दिये जाने वाले उपहार में ब्रांडेड साड़ी, ज्वेलरी पैकेजिंग कोंबो गिफ्ट, सैमसंग मोबाइल, पायल, बिछिया, प्रेशर कुकर, कड़ाही, बाल्टी, थाली, कटोरी, चम्मच दो ग्लास, लोटा व अन्य दैनिक प्रयोग के सामान के साथ बैग आदि समान दिया गया।

कार्यक्रम में गर्मी के कारण लोगों का हाल बेहाल था। यहाँ तक कि पीने के पानी के लिए भी लोग परेशान दिखे। उक्त कार्यक्रम में तीनों बिकास खण्डों के अधिकारी व क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

इसे भी पढ़े  रामनवमी पर अयोध्या में उमड़ा आस्था का सैलाब, 35 लाख श्रद्धालुओं का हुआ आगमन
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya