श्रीराम मंत्र महायज्ञ में डाली जाएंगी 1 करोड 30 लाख आहूतियां

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

11 से 13 अक्टूबर तक अंतरराष्ट्रीय विश्वस्तरीय विराट संत सम्मेलन होगा। देश के सभी संप्रदाय के सभी धर्माचार्य इस सम्मेलन में उपस्थित होंगे साथ ही उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे

501 जापको द्धारा 13 करोड़ षड़ाक्षर श्री राम मंत्र का भी होगा जप


महोत्सव का भव्य शुभारंभ बुधवार से होगा

अयोध्या। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की पावन नगरी अयोध्या में श्रीराम के भव्य मंदिर निर्माण के साथ अयोध्या में बुधवार से प्रारंभ हो रहा श्रीराम मंत्र महायज्ञ। जिसमें 1 करोड 30 लाख आहूतियां डाली जाएंगी साथ ही 501 जापको द्धारा 13 करोड़ षड़ाक्षर श्री राम मंत्र का जप भी होगा। कार्यक्रम की सारी तैयारियां पूरी कर ली गई है।

महोत्सव का भव्य शुभारंभ 5 अक्टूबर बुधवार से होगा। जिसमें लाखों रामभक्त सिर पर कलश, पोथी लेकर नाचते गाते निकलेंगे। इस यात्रा की अगुवानी रामनगरी समेत पूरे भारत से आये विशिष्ट संत धर्माचार्य करेंगे।कलश यात्रा में बैड बाजे हाथी घोड़े के मध्य 2 दर्जन रथों पर भवगान के स्वरूप समेत अति विशिष्ट धर्माचार्य विराजमान होकर निकलेंगे। दिव्य यात्रा पर जगह जगह नगर वासी पुष्प वर्षा करेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीमद जगद्गुरु रामानंदाचार्य स्वामी श्रीवल्लभाचार्य महाराज जी कर रहें। महोत्सव के लिए रामबल्लभाकुंज में विशाल 9 मंजिलें का यज्ञ मंडप बनकर तैयार हो गया है। साथ ही जानकी घाट बड़ा स्थान में कथा मंडप भी बनकर तैयार हो गया है।

कार्यक्रम की जानकारी देते हुए श्रीमद जगद्गुरु रामानंदाचार्य स्वामी श्रीवल्लभाचार्य ने बताया गौरांग महाप्रभु प्रेमावतार हमारे श्री गुरुदेव सरकार श्री रामहर्षण देवाचार्य महराज द्वारा संपन्न श्रीमंत्र राज अनुष्ठान के रजत जयंती समारोह पर यह आयोजन हो रहा। महोत्सव का भव्य शुभारंभ 5 अक्टूबर बुधवार को कलश यात्रा के साथ होगा। जिसमें लाखों रामभक्त शामिल होगे।

इसे भी पढ़े  निकेश यादव बने ‘चैंपियन ऑफ़ चैंपियन’

कार्यक्रम में 11 से 13 अक्टूबर तक अंतरराष्ट्रीय विश्वस्तरीय विराट संत सम्मेलन होगा। देश के सभी संप्रदाय के सभी धर्माचार्य इस सम्मेलन में उपस्थित होंगे साथ ही उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे। उन्होंने बताया कि 5 अक्टूबर से 13 अक्टूबर तक डॉ राजेंद्रदेवाचार्य महाराज की श्रीमद्भागवत महापुराण कथा श्री रामचरितमानस का पाठ श्रीमद् बाल्मीकि रामायण व प्रेम रामायण का पाठ और वृंदावन की प्रसिद्ध चैतन्य महाप्रभु की लीला भी होगी।

 

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya