हेल्थ मिनिस्ट्रियल एसोसिएशन के अशोक यादव अध्यक्ष व मंत्री बने बलवंत सिंह

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

द्विवार्षिक अधिवेशन हुआ सम्पन्न

अयोध्या। यूपी मेडिकल एण्ड पब्लिक हेल्थ मिनिस्ट्रियल एसोसिएशन शाखा अयोध्या का द्विवार्षिक अधिवेशन बुधवार को दर्शन नगर स्थित मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में सम्पन्न हुआ। अधिवेशन के दौरान जनपद शाखा का चुनाव भी कराया गया जिसमें अध्यक्ष व मंत्री पद के लिए मतदान किया गया। चुनाव अधिकारी डीएन पांडेय व राकेश शुक्ल ने बताया कि एशोसिएशन ने अध्यक्ष व मंत्री पद पर चुनाव कराने का निर्णय लिया। संघ ने अध्यक्ष व मंत्री पद के लिए दो-दो नाम सामने आए। जिसमें अध्यक्ष पद के लिए अशोक यादव व अजय प्रताप सिंह वहीं मंत्री पद के लिए सन्तोष वर्मा व बलवंत सिंह का दो दो प्रस्तावकों ने नाम दिया। चुनाव में सभी 42 मतदाताओ ने अपने मतो का प्रयोग किया।मतदान प्रक्रिया सम्पन्न होने की घोषणा करते हुए चुनाव अधिकारी राकेश शुक्ल ने बताया कि जिन दो पदों के लिए चुनाव हुआ उसमें अध्यक्ष पद पर अशोक यादव को 42 में से 23 मत मिले जबकि मंत्री पद के लिए बलवंत सिंह ने 33 मत पाकर जीत हासिल किया। इस प्रकार शाखा अयोध्या के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष अशोक यादव व मंत्री बलवंत सिंह सहित पूरी कार्यकारणी को चुनाव अधिकारी डीएन पांडेय व उपचुनाव अधिकारी रामबली गुप्ता, नौशाद आलम व नवी मोहम्मद ने पद व गोपियनिता की शपथ दिलाई। इस दौरान नई कार्यकारिणी का गठन भी किया गया जिसमें वरि. उपाध्यक्ष अजय चर्तुवेदी, संयुक्त मंत्री सविता चक्रवर्ती संगठन मंत्री यशवंत प्रचारमंत्री राजेश मिश्रा, कोषाध्यक्ष हेमसोनी, ऑडिटर सुभाष चैधरी कार्यकारणी सदस्य में सुनील कुमार, रणधीर सिंह, विनोद कुमार, अशोक मिश्र, हरिशंकर दुबे ने भी शपथ लिया। चुनाव के पूर्व एशोसिएशन ने अपनी विभिन्न समस्यों पर चर्चा विस्तार से चर्चा की गई।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya