स्कार्पियों ने सास-बहू को रौंदा, दर्दनाक मौत

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

वाद-विवाद के दौरान हुई घटना

अयोध्या। थाना महाराजगंज क्षेत्र के पूराबाजार में दो परिवारों के बीच हुए विवाद ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। एक पक्ष ने साथियों के साथ दूसरे पक्ष के घर पर लाठी-डंडे व हाकी के साथ हमला बोल दिया और एक महिला को पिटाई करने लगे। जमीन पर गिरी महिला को विपक्षियों ने स्कार्पियो से रौंद दिया। यह देख महिला की सास उसे बचाने दौड़ी तो पिटाई कर उसे भी स्कार्पियो से रौंद कर फरार हो गए। गंभीर रूप से घायल दोनों महिलाओं की अस्पताल ले जाने से पहले ही मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार गुरुवार की रात लगभग साढ़े आठ बजे पूरा बाजार निवासी बब्बू पुत्र मोहम्मद हसन तथा परवेज पुत्र शेर मोहम्मद दोनों में वाहन को पास न देने को लेकर विवाद शुरू हुआ। इसके बाद परवेज ने बब्बू के घर आकर धमकाया। विवाद बढ़ा तो परवेज ने वापस लौटकर अपने साथियों के साथ बब्बू के घर पर हमला बोल दिया। बताया गया कि लोग बब्बू को मारने दौड़े तो उसकी पत्नी ने उन्हें धकेल कर घर का दरवाजा बंद कर लिया। हमलावर हाकी-डंडे से बब्बू की पत्नी 35 वर्षीय गुड़िया की पिटाई करने लगे। जब गुड़िया जमीन पर गिरी तो परवेज व उनके साथियों ने उसे स्कार्पियों से रौंद दिया। वहीं बहू को बचाने के लिए ताहिरा खातून पत्नी मोहम्मद हुसैन दौड़ी तो विपक्षियों ने पिटाई कर उसे भी एसयूवी से रौंद दिया और गाड़ी लेकर फरार हो गए। परिजन पुलिस को सूचना देकर गंभीर रूप से घायल दोनों महिलाओं को अस्पताल ले जाने लगे लेकिन रास्ते में ही दोनो महिलाओं की मौत हो गई। सूचना पर सीओ सदर वीरेंद्र विक्रम सिंह ने मौके पर पहुंचकर घटना का जायजा लिया। गांव में तनाव के मद्देनजर दोनों पक्षों के घरों पर सुरक्षा के लिए पुलिस का कड़ा पहरा लगा दिया गया है। दो मौतों के बाद घर में कोहराम मचा है। चैकी प्रभारी रामनरेश वर्मा ने बताया कि बब्बू की तहरीर पर आरोपी परवेज, चालक मुख्तार आलम,चांदबाबू को नामजद करते हुए मुकदमा दर्ज किया गया है। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पीएम रिपोर्ट आने पर धारा में परिवर्तन किया जाएगा।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya