सेना में लेफ्टिनेंट पद पर चयनित हुए अवनीश यादव

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

रक्षा सेवा परीक्षा में प्राप्त हुआ 44वां रैंक

अयोध्या। भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट पद पर चयनित होकर अयोध्या के लाल अवनीश कुमार यादव ने जनपद का गौरव बढ़ाया है। रक्षा सेवा परीक्षा में इन्हें 44वां रैंक प्राप्त हुआ है। इनका चयन भारतीय सैन्य अकादमी देहरादून में प्रशिक्षण के लिए हुआ है जहां वह 18 महीने लेफ्टिनेंट पद का प्रशिक्षण लेंगे। वह भारतीय वायुसेना चयन बोर्ड द्वारा फ्लाइंग आफीसर पद पर भी चयनित किये गये हैं।
अवनीश कुमार यादव की स्कूली शिक्षा केन्द्रीय विद्यालय कैंट में हुई। इसके बाद उन्होंने विज्ञान स्नातक की परीक्षा प्रयाग के शुआट्स विश्विद्यालय से 2018 में उत्तीर्ण किया और रजत पदक अर्जित किया। अवनीश के पिता डाॅ. एफ.डी. यादव साकेत महाविद्यालय में वनस्पति विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष व मां शकुंतला इंटरनेशनल स्कूल की निदेशिका हैं। अवनीश ने बताया कि उन्हें आरम्भ से ही सैनिक अधिकारी बनने की इच्छा थी। उन्होंने सैन्य अधिकारी परीक्षा में प्रतिभाग करके अपने स्वप्न को साकार किया है। उन्होंने बताया कि पिता के सहपाठी कर्नल दिनेश पाठक और मांग उन्हें सैन्य अधिकारी बनने के लिए सदैव प्रेरित करते थे।

इसे भी पढ़े  अश्लील ताक-झांक की प्रवृत्ति, है वायुरिज्म मनोविकृति : डा. आलोक मनदर्शन
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya