सीएम योगी ने किया कोदंड राम की प्रतिमा का अनावरण

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

राम जन्मभूमि न्यास अध्यक्ष मंहत नृत्य गोपाल दास के 81वें जन्मदिवस समारोह का किया उद्घाटन

अयोध्या। सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या शोध संस्थान में भगवान राम के कोदंड स्वरूप की आदमकद प्रतिमा का अनवारण किया। इसके बाद उन्होंने राम जन्मभूमि न्यास के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास के 81वें जन्मदिवस समारोह का उद्घाटन किया। सीएम योगी अयोध्या में करीब साढ़े तीन घंटे रहेंगे।
बताया जा रहा है कि सीएम योगी भारतीय डाक विभाग के कोदंड प्रतिमा पर विशेष कवर आवरण को जारी करेंगे। इसके अलावा संस्थान की कैरेबियन देशों की रामलीला यात्रा, अयोध्या की पुरातात्विक रिपोर्ट, थारुओं की कला एवं संस्कृति और अवध की लोक चित्रकला पुस्तक का लोकार्पण करेंगे। मूर्तिकारों, चित्रकारों व सहित्यकारों को सम्मानित भी करेंगे। ईराक व हांडुरास के राजदूत से दी गई राम की विश्व यात्रा संबंधी अभिलेखों के फोल्डर उन्हें भेंट किए जाएंगे। सीएम अयोध्या में चल रहे विकास कार्यों का निरीक्षण भी करेंगे वह राम की पैड़ी, निर्माणाधीन भजन स्थल, अयोध्या बस स्टेशन व गुप्तार घाट के सौंदर्यीकरण की जानकारी लेंगे।

इसे भी पढ़े  भाजपा नेता का भतीजा लापता, सरयू नदी में डूबने की आशंक
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya