अयोध्या। विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने पूरा क्षेत्र के अलावलपुर में नलकूप का फीता काटकर उद्घाटन किया। नलकूप की लागत 26.70 लाख आयी है। विधायक वेद गुप्ता ने कहा कि किसानों को सभी सुविधाएं प्रदान करने के लिए सरकार कटिबद्ध है। कृषि को विकसित करने के लिए सरकार ने उल्लेखनीय काम किये है।
उन्होने कहा कि समाज के हर वर्ग के विकास के संकल्पों के साथ हम निरंतर आगे बढ़ रहे है। योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति को लगातार मिल रहा है। जिसके कारण सरकार के प्रति लोगो का विश्वास बढ़ा है। किसानों, मजूदरों व गरीबो के आय में बढ़ोत्तरी के निरंतर प्रयास किये जा रहे है। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष हरभजन गौड़, ग्राम प्रधान योगेश मिश्रा, अरविंद सिंह, देवता पटेल, सुरेश तिवारी, सुजीत सिंह, शिवेन्द्र विक्रम सिंह, सुरेश यादव मौजूद रहे।
सरकारी नलकूप का विधायक ने किया उद्घाटन
82