सपा मुखिया के जन्मदिन की पूर्व संध्या पर किया पौधरोपण

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

अयोध्या। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के 47वें जन्मदिन की पूर्व संध्या पर सपा कार्यालय लोहिया भवन में समाजवादी अधिवक्ता सभा की ओर से पौधरोपण किया गया। पार्टी प्रवक्ता ओम प्रकाश ओमी ने बताया कि इस कार्यक्रम के आयोजक अधिवक्ता सभा के जिला महासचिव एडवोकेट चन्द्रभान यादव थे। पौधारोपण कार्यक्रम में सपा जिलाध्यक्ष गंगासिंह यादव, जिला सचिव मोहम्मद असलम, जिला कार्यकारिणी के सदस्य वसी हैदर गुड्डू, ईश्वर लाल वर्मा, इश्तियाक खान, रमेश यादव, धर्मवीर यादव आदि मौजूद थे। पार्टी प्रवक्ता ने बताया कि सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का 47वाॅं जन्मदिन पाॅंचों विधान सभा में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर मनाने की तैयारियाॅं की जा रही हैं। सपा कार्यालय लोहिया भवन सपा जिलाध्यक्ष गंगासिंह यादव की अगुवाई में 01 जुलाई सोमवार को प्रातः 10.00 बजे केक काटकर मनाया जायेगा जिसमें पार्टी के सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे। प्रवक्ता ने जानकारी दी कि थाना इनायतनगर के हल्ले द्वारिकापुर के ग्राम प्रधान देवशरन यादव हत्याकाण्ड की जाॅंच करने के लिये सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर सपा का एक प्रतिनिधि मण्डल 02 जुलाई मंगलवार को सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल के नेतृत्व में पूर्व मंत्री दुर्गा प्रसाद यादव, पूर्व मंत्री विनोद कुमार सिंह पंण्डित सिंह आयेंगे। प्रतिनिधि मण्डल के साथ सपा जिलाध्यक्ष गंगासिंह यादव व पार्टी के पूर्व मंत्री, पूर्व विधायक व अन्य पदाधिकारी शामिल रहेंगे।

इसे भी पढ़े  अश्लील ताक-झांक की प्रवृत्ति, है वायुरिज्म मनोविकृति : डा. आलोक मनदर्शन
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya