सपा प्रतिनिधिमंडल ने की हल्ले द्वारिकापुर ग्राम प्रधान हत्याकाण्ड की जांच

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

परिजनों का आरोप- भाजपा नेताओं के इशारे पर पुलिस ने फर्जी तरीके से 21 नामजद व 30 अज्ञात लोगों पर दर्ज किया है मुकदमा

हल्ले द्वारिकापुर ग्राम में सपा प्रतिनिधि मंडल

मृतक प्रधान के परिजनों से हांसिल की पूरे प्रकरण की जांनकारी

अयोध्या। प्रधान देवशरण यादव की हत्या प्रदेश की गिरती हुई कानून व्यवस्था की पोल खोल दी। प्रधान की हत्या से यह साबित हो गया है कि प्रदेश में जनता के जनप्रतिनिधि भी सुरक्षित नहीं हैं। यह आरोप प्रदेश सरकार पर सपा के प्रदेश अध्यक्ष व विधान परिषद सदस्य नरेश उत्तम पटेल ने लगाये। प्रदेश अध्यक्ष श्री पटेल सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर पाॅंच सदस्यीय प्रतिनिधि मण्डल के साथ गत दिनों हल्ले द्वारिकापुर के ग्राम प्रधान देवशरण यादव की हत्या के मामले की जाॅंच करने प्रधान के परिजनों से मिले व घटना स्थल का दौरा किया। श्री पटेल के साथ पाॅंच सदस्यीय प्रतिनिधि मण्डल में पूर्व मंत्री दुर्गा प्रसाद यादव, पूर्व मंत्री विनोद कुमार सिंह पंडित सिंह, विधान परिषद सदस्य हीरालाल यादव व लीलावती कुशवाहा शामिल थे। इसके अलावा प्रतिनिधि मण्डल के साथ सपा जिलाध्यक्ष गंगासिंह यादव, पूर्व मंत्री अवधेश प्रसाद व पूर्व मंत्री आनन्दसेन यादव मौजूद थे। प्रदेश अध्यक्ष श्री पटेल ने मृतक प्रधान के परिजनों से मुलाकात कर अलग-अलग बातचीत कर पूरे हत्याकाण्ड की जानकारी ली और परिजनों को आश्वासन दिया कि समाजवादी पार्टी पूरे परिवार के साथ रहेगी और परिवार को न्याय दिलाया जायेगा और इसके लिये समाजवादी पार्टी आर-पार की लड़ाई लड़ेगी। उन्होंने कहा कि पूरे घटना की जानकारी सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को दी जायेगी। प्रतिनिधि मण्डल में शामिल पूर्व मंत्री दुर्गा प्रसाद यादव ने कहा कि घटना की जितनी निन्दा की जाय, कम है। पूरे प्रदेश में कानून व्यवस्था बद से बदतर हो चुकी है। पूर्व मंत्री विनोद कुमार सिंह पंडित सिंह ने कहा कि घटना के पीछे प्रदेश सरकार के विधायक व भाजपा के नेता शामिल हैं।

इसे भी पढ़े  सरसों का डंठल रखते समय मां-बेटी पर हमला

भाजपा के लोग घटना को जातीय रंग देने में तुले

विधान परिषद सदस्य हीरालाल यादव व लीलावती कुशवाहा ने प्रदेश सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा के लोग घटना को जातीय रंग देने में तुले हुए हैं। घटना में शामिल सभी आरोपियों की गिरफ्तारी होनी चाहिये और प्रदेश सरकार को पीड़ित परिवार के परिजनों को 50 लाख रूपये का मुआवजा देना चाहिए। प्रतिनिधि मण्डल के साथ मौजूद सपा जिलाध्यक्ष गंगासिंह यादव, पूर्व मंत्री अवधेश प्रसाद व पूर्व मंत्री आनन्दसेन यादव ने कहा कि घटना करने वालों का पहले से ही अपराधिक इतिहास रहा है। यदि घटना का पर्दाफाश नहीं हुआ तो समाजवादी पार्टी सड़कों पर उतरकर बड़ा आन्दोलन करेगी। प्रतिनिधि मण्डल को मृतक प्रधान के परिजनों ने कहा कि पुलिस ने फर्जी तरीके से 21 नामजद व 30 अज्ञात लोगों पर भाजपा नेताओं के इशारे पर मुकदमा दर्ज किया है। गाॅंव में बड़ी दहशत है पुलिस का रवैया ठीक नहीं है। पार्टी प्रवक्ता ओम प्रकाश ओमी ने बताया कि सपा प्रदेश अध्यक्ष श्री पटेल प्रतिनिधि मण्डल के साथ गत दिनों हुई मनोज शुक्ला हत्या पर शोक जताने के लिये उनके आवास पर जाकर परिजनों से मिलकर शोक प्रकट किया। प्रतिनिधि मण्डल गत दिनों जनौरा स्थित गिरिजाकुण्ड में दो बच्चों के डूबने पर बचाने के लिये अपने जान की बाजी लगाने वाले कुणाल यादव के परिजनों से मिलकर दुःख प्रकट किया। पार्टी प्रवक्ता ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष श्री पटेल ने हल्ले द्वारिकापुर घटना की पूरी रिपोर्ट बनाने के लिये पूर्व आनन्दसेन यादव को जिम्मेदारी सौंपी और कहा कि तीन दिन में पूरी रिपोर्ट लखनऊ मुख्यालय भेजें। सपा प्रदेश अध्यक्ष श्री पटेल ने सर्किट हाउस पहुॅंचने पर सपा के कार्यकर्ताओं और नेताओं से बातचीत की। घटना स्थल पर बाबूराम गौड, बख्तियार खान, प्रियंकासेन यादव, राघवेन्द्र प्रताप सिंह अनूप, सुरेन्द्र यादव, संजय यादव, लड्डूलाल यादव, रामअचल यादव, आभाष कृष्ण यादव, इन्द्रपाल यादव, छोटेलाल यादव, त्रिभवन प्रजापति, स्वामी नाथ वर्मा, अशोक वर्मा, मिर्जा सादिक हुसैन, रोली यादव, अनिल यादव बब्लू, कृष्ण कुमार पटेल, जय प्रकाश यादव, नन्हकन यादव, अजय रावत, विजय बहादुर वर्मा, सतीश यादव, सुरेश इंसान, हरिशंकर यादव छोटू, साहबलाल यादव, डा0 वेद प्रकाश यादव आदि मौजूद थे।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya