सदस्यता अभियान में जुटे अयोध्या विधायक वेद गुप्ता

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

अयोध्या। महानगर में भाजपा द्वारा चलाये जा रहे सदस्यता अभियान में सोमवार को पदाधिकारियों के निर्देशन में सभी बूथों पर सदस्यता ग्रहण करायी गयी। झारखण्डी में विधायक वेद प्रकाश गुप्ता, महानगर सदस्यता प्रभारी हर्षवर्धन सिंह ने रामनगर, रिकाबगंज में मीडिया प्रभारी दिवाकर के देवकाली महानगर उपाध्यक्ष शैलेन्द्र मोहन मिश्र छोटे नेतृत्व सदस्यता ग्रहण करायी गयी।
विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने कहा कि भाजपा के सिद्धान्तों को आम जनता अनुसरण कर रही है। व्यक्ति के अन्दर देश हित सर्वोपरि का भाव जागृत हो रहा है। बिना भेदभाव के हर व्यक्ति के हितों का ध्यान में रखते हुए कार्य किया जा रहा है। समाज के हर व्यक्ति भाजपा से जुड़ना चाहता है। सदस्यता अभियान के दौरान जनता का उत्साह इसका संकेत दे रहा है। कार्यकर्ताओं को आवश्यकता घर घर दस्तक देने की है। हर्षवर्धन सिंह ने बताया कि महानगर में चार मण्डलों में प्रत्येक में पांच हजार सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है। जिसे पूरा कर लिया जायेगा। इस अवसर पर भाजपा नेता शक्ति सिंह, पार्षद बृजेन्द्र सिह देवेन्द्र मिश्रा दीपू, भानू प्रताप सिंह मौजूद रहे। महानगर सदस्यता प्रभारी के साथ आलोक द्विवेदी, विजेता जायसवाल, ओम मोटवानी, देवकाली में आकाश मणि त्रिपाठी, सहादतगंज में विनोद गुप्ता, अयोध्या में विनोद श्रीवास्तव व परमानंद मिश्र, मौजूद रहे।

इसे भी पढ़े  साकेत महाविद्यालय के सेवानिवृत्त प्रोफेसर बी.डी. द्विवेदी का आकस्मिक निधन
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya