शादी के दौरान दूल्हा-दुल्हन को लगी गोली

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

विवाह समारोह में हुई हर्ष फायरिंग से दूल्हा दुल्हन घायल, इलाज के बाद पूरी हुई वैवाहिक रस्म

अयोध्या । शादी के मंडप में जयमाल पर हर्ष फायरिंग के दौरान लगी गोली से दूल्हा-दुल्हन घायल हो गए।जिससे गांव में अफरा-तफरी मच गई। लेकिन घटना की जानकारी पुलिस को नहीं दी गई।दोनों को घायलावस्था में जनपद सुल्तानपुर में इलाज कराया गया।रातभर इलाज के बाद रविवार सुबह दोनों को लाकर शादी की रस्में पूरी कराई गई।उसी समय लड़की की विदाई भी कर दी गई।
जनपद के थाना इनायतनगर क्षेत्र के ग्राम मजनाई निवासी चंदू प्रजापति की पुत्री की शादी सुल्तानपुर जिले की कूरेभार थाना के सैया गांव निवासी जियालाल प्रजापति के पुत्र दयाशंकर के साथ 8 जून को तयं की थी। बारात आने के बाद शादी की सारी रस्में पूरी की जा रही थींं।द्वारपूजा के बाद जयमाल मंडप पर दूल्हा-दुल्हन बैठे हुए थे। इस दौरान बाराती पक्ष के कुछ लोगों द्वारा हर्ष फायरिंग की जा रही थी।अचानक बंदूक की नली फट जाने से बंदूक से निकली गोली दूल्हे के पैर को छूती हुई पार कर गई। जिसमें दुल्हन को भी कुछ छर्रे लगे। और दूल्हा-दुल्हन दोनों घायल हो गए इस घटना के होते क्षेत्र में अफरातफरी मच गयी। घबराए बाराती पक्ष के लोगों ने दूल्हे और दुल्हन को निजी वाहन से शाहगंज बाजार में एक प्राइवेट चिकित्सक के यहां इलाज के लिए ले गए। लेकिन मामला गंभीर होने की वजह से डॉक्टर ने इलाज करने से मना कर दिया। इसके बाद घायलों को सुल्तानपुर ले जाया गया। रात भर रमपुरवा गांव में अफरा-तफरी मची रही।रविवार की सुबह दोनों का इलाज कराने के पाद रमपुरवा गांव में विवाह की सारी रस्में पूरी कराते हुए दुल्हन को विदा करा दिया गया। मामले की जानकारी होने पर शाहगंज चौकी इंचार्ज लोकेंद्र सिंह ने मामले की जांच करते हुए लड़की पक्ष के आधा दर्जन लोगों से पूछताछ की साथ ही जयमाल के दौरान किए गए वीडियोग्राफी की फुटेज भी मंगवाया है। जिससे हर्ष फायरिंग करने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जा सके।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya