विश्व हिंदू महासंघ ने मन्दिर निर्माण के लिए 2 लाख 22 हजार रुपये

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

अयोध्या। श्रीराम जन्मभूमि पर रामलला के दिव्य एवं भव्य मंदिर निर्माण का कार्य शुरू हो गया है। इस कार्य मे लोग बढ़ चढ़ कर दान भी दे रहे हैं। रविवार को विश्व हिंदू महासंघ के पदाधिकारियों का दल अयोध्या पहुंचा। मन्दिर निर्माण के लिए 2 लाख 22 हजार रुपये चेक से दान दिया।
गत 5 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भूमि पूजन के बाद से मन्दिर निर्माण की गतिविधियों में तेजी आ गई। श्रीराम मन्दिर निर्माण के लिए दान वीरों ने खुलकर दान दिए। जिससे 40 करोड़ से अधिक रुपये व सोना प्राप्त हो चुका है। अभी एक भक्त ने अमेरिका से 1500 डॉलर का चेक मन्दिर निर्माण के लिए भेजा था। इसीक्रम में रविवार को विश्व हिंदू महासंघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अतुल सिंह के नेतृत्व में संघ के पदाधिकारियों ने 2 लाख 22 हजार रुपये का चेक श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्य डॉ अनिल मिश्र को दान स्वरुप सौपा। बताया कि विश्व हिंदू महासंघ के राष्ट्रीय प्रमुख गोरक्षपीठाधीश्वर व प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आशीर्वाद पर संघ के महामंत्री ओमप्रकाश यादव व धर्मार्थ प्रमुख महंत डॉ हरिओम पाठक के प्रस्ताव पर श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए उत्तर प्रदेश के प्रत्येक जिले के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने एक रकम जुटाई। सभी जिला इकाइयों के सहयोग से 2 लाख 22 हजार रुपये का चेक आज दिया गया है। इतना ही नही 56 भोग अर्पित कर वस्त्र व परदे भी बदले गए। विश्व हिंदू महासंघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अतुल सिंह ने कहा कि यह आखिरी नही है। संस्था ऐसे धर्मार्थ कार्य करती रहेगी। प्रभु राम का दिव्य एवं भव्य मंदिर का निर्माण हो ऐसा सपना सँजोये संघ का हर पदाधिकारी व कार्यकर्ता समर्पित है। इस दौरान विश्व हिंदू महासंघ के तमाम सदस्य मौजूद रहे।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya