विधायक ने किया फिल्म रुतबा का मुहूर्त

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

रुदौली। वीर आदित्य फिल्म एंटरटेनमेंट मुंबई के बैनर तले बन रही हिन्दी फिल्म श्रुतबाश् का मुहूर्त सोमवार को रुदौली विधायक रामचंद्र यादव ने नरौली स्थित एक महाविद्यालय में किया। विधायक ने कहा कि गांव-देहात इलाके में फिल्म शूटिंग करके श्री शर्मा ने पर्दे पर लाने का काम जो किया है। वह काबिल-ए-तारीफ है। निर्माता निर्देशक प्रीत प्रकाश शर्मा की होम प्रोडक्शन फिल्म है। इस फिल्म की शूटिंग बुधवार से शुरू हो रही है। रुदौली के अलावा जनपद के अन्य जगहों पर शूटिंग की जाने वाली इस फिल्म का विषय श्शिक्षा में बढ़ती हुई गलाकाट प्रतिस्पर्धा, अति महत्वाकांक्षा से विद्यार्थियों में बढ़ने वाले जानलेवा मानसिक रोग सोशल फोबिया, डिप्रेशन और शारीरिक-मानसिक विकास में अवरोध दर्शाया जाना है। विनोद चैहान, विपुल मिश्रा व अर्जुन पासवान आदि ने मुख्य भूमिका में किरदार किया है। बताते चलें कि निर्माता निर्देशक श्री शर्मा इससे पहले भी फिल्म श्खेल खल्लासश् व श्टावर हाउसश् बना चुके हैं। इसके अलावा इनकी आधा दर्जन सीरियल भी है। फिल्म रुतबा के मुहूर्त के अवसर पर विधायक के अलावा ब्लॉक प्रमुख कमलेश कुमार यादव, भाजपा नेता निर्मल शर्मा, आलोक चंद्र यादव, आदर्श यादव, वीरेंद्र शर्मा, शिक्षक श्यामलाल यादव आदि मौजूद रहे।

इसे भी पढ़े  बंगाल व असम की जीत पर जयश्रीराम से गुंजायमान हुआ भाजपा कार्यालय
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya