विद्यालयों में भी सुभाष जयंती का हुआ आयोजन

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

अयोध्या। आजाद हिंद फौज के संस्थापक नेताजी सुभाषचन्द्र बोस की जयंती विद्यालयों में भी समारोहपूर्वक मनायी गयी। इस मौके पर नेताजी के व्यक्तित्व कृतित्व पर प्रकाश डाला गया। विकासखंड हैरिंग्टनगंज अंतर्गत गायत्री पब्लिक स्कूल रेवतीगंज में आजादी की लड़ाई में अग्रणी भूमिका निभाने वाले शहीद और आजाद हिंद फौज के संस्थापक कटक में जन्मे नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती धूमधाम से मनाई गयी।स्कूल के शिक्षक अरविंद कुमार ने नेताजी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला। आजादी की लड़ाई में उनके द्वारा दिए गए योगदान को सुनकर विद्यार्थी भावुक हो उठे। उन्होंने बताया कि किन परिस्थितियों में नेताजी ने गांधीजी का साथ छोड़कर फारवर्ड ब्लाक की स्थापना की।इतना ही नहीं जब अंग्रेजों ने उन्हें घर में नजरबंद किया तो 26 जनवरी 1941 को वह चुपके से घर से भाग निकले और जर्मनी जाकर आजाद हिंद फौज की स्थापना की। ऐसा माना जाता है कि 18 अगस्त 1945 को हुए एक विमान दुर्घटना में वह शहीद हो गए इस स इसके पहले प्रबंधक उमाशंकर शुक्ल,उप प्रबंधक रमाशंकर शुक्ल, प्रशासनिक अधिकारी प्रभा शंकर शुक्ला, एमडी निरूपा शुक्ला, प्रधानाचार्या पूजा पांडेय ने नेताजी के चित्रपट पुष्पांजलि अर्पित कर कार्यक्रम की शुरुआत की इस मौके पर आशीष शुक्ला, वंदना,मनजीत, प्रिया, वीरेंद्र, ओम प्रकाश, चांदनी, विनती, आर डी पांडे, मधु, आरके मिश्रा,आर के यादव,सुनीता आदि की उपस्थिति प्रमुख रही।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya