लोकतंत्र में बदले की भावना से काम किया जाना दुर्भाग्यपूर्ण: रूश्दी मियां

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

भाजपा सरकार सत्ता के हथियार से समाजवादियों को कर रही परेशान

अयोध्या। लोकतंत्र में बदले की भावना से काम किया जाना दुर्भाग्यपूर्ण है। यह बातें रुदौली के पूर्व विधायक अब्बास अली जैदी रुश्दी मियां ने कहीं। उन्होंने कहा कि किसानों की जमीन जौहर विश्वविद्यालय में मिलाने के आरोप में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव व रामपुर के सांसद आजम खान के ऊपर मुकदमे दर्ज कर भूमाफिया घोषित करना निंदनीय है। उन्होंने कहा कि अच्छी और सस्ती शिक्षा के लिए जौहर विश्वविद्यालय का निर्माण हुआ है। जहां गरीब तबका भी अच्छी शिक्षा प्राप्त कर अच्छी नौकरियां पा सकता है। किसानों की जमीन को नियमानुसार और मानकों के हिसाब से खरीदा गया है। उन्होंने कहा कि भाजपा का नारा सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास केंद्र व प्रदेश सरकार की पोल खोलता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार सत्ता के हथियार से समाजवादियों को परेशान कर रही है। सपा जिलाध्यक्ष गंगासिंह यादव ने कहा कि रामपुर के सांसद आजम खान के ऊपर दर्ज किए सभी मुकदमे फर्जी हैं। प्रदेश सरकार बदले की भावना से कार्य कर रही है। सपा महानगर अध्यक्ष मोहम्मद कमर राईन ने कहा कि स्वच्छ छवि और बेबाक बात करने वाले सांसद आजम खान की छवि को भाजपा सरकार धूमिल करने का कार्य कर रही है जिसको किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पार्टी प्रवक्ता ओम प्रकाश ओमी में कहा कि प्रदेश सरकार सभी मुद्दों पर फेल हो चुकी है इसीलिए सपा नेताओं के ऊपर फर्जी मुकदमे दर्ज कर उनका उत्पीड़न कर रही है। यह सरकार और प्रशासन की गहरी साजिश है।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya