रूट डायवर्जन के विरोध में व्यापारियों ने किया प्रदर्शन

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

विधायक वेद गुप्ता ने प्रशासन से कराई वार्ता

अयोध्या। प्रशासन द्वारा किये रुट डायवर्जन को लेकर व्यापारियों ने अपने प्रतिष्ठान को बंद करके प्रदर्शन किया। विधायक वेद प्रकाश गुप्ता व महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने प्रदर्शन कर रहे व्यापारियों के बीच पहुंचकर उनकी दिक्कतों की जानकारी ली। विधायक की मौजूदगी में प्रशासन व व्यापारियों के बीच वार्ता हुई। वार्ता के उपरान्त व्यापारियों व प्रशासन द्वारा दिये गये सुझावों पर अमल करते हुए योजनाबद्ध तरीके से जाम की दिक्कतों से आम आदमी को निजात दिलाने के उपायों पर चर्चा हुई।
विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने कहा कि हमारी सरकार सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास के सिद्धान्तो पर काम कर रही है। हमारा यह प्रयास रहेगा व्यापारी हितों को नुकसान न हो तथा आम आदमी को भी जाम की दिक्कतों से निजात मिले। इसके लिए सुझावों पर गहन चर्चा करते हुए सभी पक्षों से संवाद स्थापित करने की आवश्यकता है। शहर को भी एक विकसित व्यवस्था प्रदान करने के लिए योजनाबद्ध तरीके से काम करना होगा। महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने बताया कि चैक क्षेत्र में किये गये नये रुट डायवर्जन में कार जाने पर रोक लगायी गयी है। यहां से दो पहिया वाहन जायेंगे। व्यापारियों को किसी भी प्रकार अतिक्रमण न किये जाने के लिए कहा गया है। पूरी व्यवस्था को सही तरीके से संचालित करने के लिए व्यापारियों से सहयोग की भी अपेक्षा की गयी है। इस दौरान प्रशासनिक अधिकारियों, भाजपा पदाधिकारियों की मौजूदगी रही।

इसे भी पढ़े  कृषि विवि के होनहारों ने देश एवं प्रदेश स्तर पर बढ़ाया मान
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya