राजस्व संग्रह अमीन संघ के चौथी बार जिलाध्यक्ष बने उदय सिंह यादव

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

अरविन्द सिंह जिला मंत्री हुए निर्वाचित

मिल्कीपुर तहसील में राजस्व संग्रह अमीन संघ का द्विवार्षिक अधिवेश सम्पन्न

अयोध्या। उत्तर प्रदेश राजस्व संग्रह अमीन संघ का द्विवार्षिक अधिवेशन तहसील मिल्कीपुर में सम्पन्न हुआ। चुनाव अधिकारी केशरी प्रसाद सिंह पूर्व मण्डल अध्यक्ष ने उदय सिंह यादव को जिलाध्यक्ष व अरविन्द कुमार सिंह को जिला मंत्री के पद पर निर्वाचित घोषित किया। इसके अतिरिक्त डेनियल भारती वरिष्ठ उपाध्यक्ष, हरिनाथ सिंह उपाध्यक्ष व रामजीत को कोषाध्यक्ष के पद पर निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। उदय सिंह यादव व अरविन्द कुमार सिंह की जोड़ी लगातार चौथी बार निर्वाचित हुई। अध्यक्ष पद पर उदय सिंह को 83 मत व सत्येन्द्र प्रकाश पाण्डेय को 37 मत तथा जिला मंत्री पद पर अरविन्द कुमार सिंह को 87 मत व रणजीत सिंह को 33 मत प्राप्त हुए। संग्रह अमीन संघ के निर्वाचन में अरूण कुमार तिवारी, शिव प्रसाद यादव, रामसुमेर, त्रिभुवन मोर्य, वसीम अहमद, उदयभान सिंह, श्रीधर पाण्डेय, रामकेदार यादव के साथ-साथ सभी तहसीलों के अध्यक्ष मंत्री व सदस्य उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़े  कान्हा गौशाला मामले पर हुई श्रद्धांजलि सभा
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya