रंजिश में युवक को मारी गयी गोली

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

घायल द्वारा प्रधान पुत्र पर गोली मारने का लगाया जा रहा आरोप, परिजनों ने अस्पताल में किया हंगामा

अयोध्या। थाना पूराकलंदर क्षेत्र के फिरोजपुर गांव में एक युवक को गोली मार दी गई। गोली युवक के हाथ में लगी है। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली नगर इंस्पेक्टर नितीश श्रीवास्तव रिकाबगंज चैकी इंचार्ज अमित कुमार क्षेत्राधिकारी अरविंद चैरसिया जिला चिकित्सालय पहुंच गये जिला चिकित्सालय में घायल के परिजनों एवं रिश्तेदारों द्वारा हंगामा काटा गया वहीं जिला चिकित्सालय में इमरजेंसी ड्यूटी कर रहे डाक्टर द्वारा हंगामे को देखते हुए सत्येंद्र प्रताप सिंह को लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। वहीं घायल युवक प्रधान पुत्र पर गोली मारने का आरोप लगा रहा है।
बताया जाता है कि फिरोजपुर गांव में प्रधान और एक युवक में पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट हुई थी। इसमें दर्जन भर लोग जेल गए थे। जेल से छूट के आने के बाद दोनों में फिर विवाद हुआ। प्रधान पुत्र राम सजीवन की अगुवाई में ग्रामीणों ने गुरुवार को पुलिस अधीक्षक और क्षेत्राधिकारी अयोध्या से मिलकर पूरी घटना बताई। क्षेत्राधिकारी अयोध्या अमर सिंह ने गुरुवार की शाम लगभग चार बजे फिरोजपुर गांव पहुंचकर जांच की।.
गुरुवार की रात लगभग 9 बजे 30 वर्षीय सत्येंद्र सिंह पुत्र अजय प्रताप सिंह खेत की तरफ गए थे। तभी उनको किसी ने गोली मार दी। गोली उनके हाथ में लगी। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पुलिस ने पहुंचकर घायल युवक सत्येंद्र सिंह को अपने सरकारी जीप से जिला अस्पताल ले गई। घायल युवक सत्येंद्र सिंह ने प्रधान पुत्र पर गोली मारने का आरोप लगा रहा है।
पूराकलंदर थानाध्यक्ष मार्कंडेय सिंह ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि घायल युवक को जिला अस्पताल पहुंचाया गया है तहरीर मिलने के बाद घटना की जांच कर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। फिलहाल दोनों के बीच पुरानी रंजिश है जिसमें अभी आरोपी जेल से छूटकर आए हैं। श्री सिंह ने बताया कि इसके पूर्व में भी इन दोनों के पक्षों के बीच कई बार विवाद और मारपीट की घटनाएं हो चुकी हैं।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya