महिला उत्पीड़न की घटनाएं धीरे-धीरे होंगी कम: अनुज कुमार झा

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

बालिका सुरक्षा के लिए शुरू हुआ जुलाई अभियान

अयोध्या। जिलाधिकारी अनुज कुमार झा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी, एसपी सिटी अनिल कुमार सिसौदिया ने उ0प्र0 सरकार द्वारा प्रदेश की महिलाओं व लड़कियों की सुरक्षा को और सुदृढ़ किये जाने हेतु डा0 राम मनोहर लोहिया अवध विश्व विद्यालय के संतकबीर सभागार छात्राओं की सुरक्षा सम्बन्धी जागरूकता ‘‘जुलाई अभियान‘‘ कार्यक्रम में अवध विवि, के0टी0 पब्लिक स्कूल, एचसीजे एकेडमी नाका, बाबा करोरे हनुमत बालिका इ0का0 आचार्य नगर की छात्राआंे को सरकार द्वारा महिला सुरक्षा हेतु क्रियान्वित 20 से अधिक कार्यक्रमों/योजनाओं/हेल्प लाइन नम्बरों की विस्तृत जानकारी प्रदान की। इस अवसर पर जिलाधिकारी व एसएसपी ने एचसीजे एकेडमी की छात्रा श्रेया, मुस्कान साहू, शिवांजी मिश्रा, संजना यादव, रिचा पाण्डेय, आकांक्षा मिश्रा तथा के0टी0 पब्लिक स्कूल की छात्रा पूर्णिमा यादव, लावनियां श्रीवास्तव, संजना यादव सहित अन्य कई छात्राओं केे महिला सुरक्षा व केरियर से सम्बन्धित सवालों का जवाब देते हुए कहा कि सरकार द्वारा महिला सुरक्षा, जागरूकता एवं प्रोत्साहन हेतु 1090, वीमेन पावर हेल्पलाइन, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, इमरजेन्सी नम्बर ‘112‘, महिला हेल्पलाइन 181, 1098-चाईल्डलाइन सहित अन्य कई कार्यक्रम चलाये जा रहे है। उन्होनें कहा कि यह अभियान आज से 31 जुलाई तक पूरे जनपद में ग्रामीण व शहरी क्षेत्रो व विद्यालयांे में चलाया जायेगा। इसके अन्तर्गत रोस्टर के अनुसार जनपद के 77 विद्यालयों/काॅलेजों में बालिका जागरूकता कार्यक्रम के अन्तर्गत 300 से अधिक विद्यालयों/कालेजों की बालिकाएं प्रतिभाग करेंगी। जिलाधिकारी ने कहा कि बालिकाओं को सम्बोधित करते हुये कहा कि बिना सघर्ष के कुछ भी हासिल करना आसान नही होता लेकिन हमें कठिनाई को दूर करके आगे निकलना होता है। इस पद पर पहुंचने के लिये कठिन परिश्रम करना होगा, एक भी कामचोर आदमी सफल नही होता यदि किसी चीज को पूरी सिद्दत से चाहे तो पूरी कायनांत उसे पूरा करने मे आपके साथ होती है। आगे बढ़ने के लिये आपको मांनसिक रूप से बहुत मजबूत होना होता है। उन्होनंे कहा कि समाज के लोग शिक्षित जितने ज्यादा होेंगे, महिला उत्पीड़न घटनाएं धीरे-धीरे कम होंगी, इसके लिये हमे वास्तविक भारतीय मूल्यों को अपनाना अच्छा होगा।
जिलाधिकारी ने कहा कि आप सभी लोगो ने जो यहां पर सुना है उसे घर जाकर अपने माता-पिता, भाई-बहन व आस-पास के लोगोे को जरूर बतायें और अपने जीवन मंे अपनाएं तथा समाज के लिये अच्छा कार्य कर एक उदाहरण प्रस्तुत करें तभी हमारा यह आयोजन सफल होगा। अन्त में एसपी सिटी अनिल कुमार सिसौदिया ने उपस्थित बालिकाओं, शिक्षिकाओं व अन्य अधिकारियों को धन्यवाद ज्ञापित किया।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya