सहकारिता सभागार में हुई भाजपा महानगर की बैठक
अयोध्या। सहकारिता सभागार में सदस्यता अभियान को लेकर भाजपा महानगर की बैठक आयोजित हुई। बैठक के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय मंत्री त्रयम्बक तिवारी रहे। उन्होने कहा कि राष्ट्रहित सर्वोपरि विचारधारा के साथ भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी बन गयी है। भाजपा की नीतियों की वजह से समाज के हर वर्ग का झुकाव पार्टी को बढ़ा है। पार्टी की नीतियों को लेकर जनता के बीच कार्यकर्ताओं को जाना है। प्रदेश महामंत्री व सदस्यता अभियान के महानगर प्रभारी हर्षवर्धन सिंह ने कहा कि भाजपा द्वारा 6 व 7 जुलाई को चलाये जा रहे अभियान में महानगर के 200 बूथों पर दस हजार सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है। जिसको हर हाल में पूरा करना है। सदस्यता के मामले में महानगर प्रदेश का माडल जिला होगा। सी ग्रेड के बूथों पर विधायक व महापौर सदस्यता ग्रहण करायेंगे। हर बूथ पर कम से कम 150 सदस्य बनाने है। सक्रिय सदस्यों को 50 सदस्य बनाना अनिवार्य है। 6 वर्ष से अधिक के प्राथमिक सदस्यों को भी 50 सदस्य बनाने का लक्ष्य प्रदान किया गया है। महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने बताया कि महानगर में पदाधिकारियों को सदस्यता अभियान में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए जिम्मेदारियां सौप दी गयी है। पार्टी के सभी मोर्चो को अभियान में लगाया गया है। इस अवसर पर सहकारिता बैंक के सभापति धर्मेन्द्र प्रताप सिंह टिल्लू, डा राकेश वशिष्ठ, चन्द्र प्रकाश गुप्ता, अरविंद सिंह, शैलेन्दर कोरी, तिलकराम मौर्या, शैलेन्द्र मोहन मिश्र छोटे, रीना द्विवेदी, अनुराग त्रिपाठी, ज्ञान केसरवानी, आलोक द्विवेदी, विनोद गुप्ता, अलाउद्दीन खान, देवेन्द्र मिश्रा दीपू, नीलम जायसवाल, विनोद श्रीवास्तव, दिवाकर सिंह, राजेश सिंह मौजूद रहे।